राज्यपाल हरिचंदन की मौजूदगी में ली नौ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ

रायपुर।। सीएम विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का गठन हुआ गठन ।  दोपहर 12 बजे से सीएम विष्णुदेव के नए मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। साय कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया गया । कुल 9 विधायकों ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की मौजूदगी में ली मंत्री पद की शपथ ।

इन विधायको ने ली मंत्री पद की शपथ

  • बृजमोहन अग्रवाल
  • रामविचार नेताम
  • केदार कश्यप
  • दयालदास बघेल
  • लखन देवांगन
  • श्याम बिहारी जायसवाल
  • ओपी चौधरी
  • टंकराम वर्मा
  • लक्ष्मी राजवाड़े

सीएम समेत अधिकतम 13 मंत्री हो सकते हैं

संवैधानिक व्यवस्था के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में सीएम समेत अधिकतम 13 मंत्री हो सकते हैं। वर्तमान में साय कैबिनेट में तीन सदस्य हैं। इसमें मुख्यमंत्री साय और दो डिप्टी सीएम क्रमश: अरुण साव और विजय शर्मा शामिल हैं, जिन्होंने राज्य में बीजेपी का सरकार बनने के बाद 13 दिसंबर को शपथ ली थी।

जल्द होगा विभागों का बंटवारा

सीएम विष्णुदेव साय ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि नौ विधायकों को नए मंत्रिमंडल में शामिल करने के साथ शुक्रवार को कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। बहुत जल्द ही विभागों का भी बंटवारा होगा। इसके बाद एक और कैबिनेट का विस्तार होगा, जिसमें एक विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।