राज्यपाल सुश्री उइके से मंत्रीमंडल की टीम ने आरक्षण संशोधन विधेयक के संबंध में सौजन्य भेंट की

 

रायपुर,

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ मंत्रीमंडल के वरिष्ठ मंत्री  रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर,  कवासी लखमा, अमरजीत भगत तथा शिव डहरिया ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल को मंत्रीगणों ने आज विधानसभा में पारित छत्तीसगढ़ लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों एवं अन्य पिछड़े वर्गों) के लिए आरक्षण संशोधन विधेयक, 2022 तथा छत्तीसगढ़ शैक्षणिक संस्था प्रवेश में आरक्षण संशोधन विधेयक, 2022 को आगामी कार्यवाही हेतु सौंपा। राज्यपाल सुश्री उइके ने उक्त विधेयक के संबंध में प्रक्रिया में लेते हुए नियमानुसार शीघ्र कार्यवाही की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here