राज्यपाल सुश्री उइके ने सी.वी.रमन विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विश्वरंग पुस्तक यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना‘‘

रायपुर

  • पुस्तक यात्रा 21 सितम्बर से 30 सितम्बर के बीच चार राज्यों से होकर गुजरेगी

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज राजभवन से विश्वरंग कार्यक्रम के अंतर्गत पुस्तक यात्रा का शुभारंभ हरी झण्डी दिखाकर किया। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर डॉ सी.वी.रमन विश्वविद्यालय द्वारा पुस्तक यात्रा 21 सितम्बर से 30 सितम्बर तक आयोजित की जा रही है।

इस यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने डॉ सी.वी.रमन विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही पुस्तक यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज तकनीकी युग में लोग पुस्तक से दूर होते जा रहे हैं। पुस्तक हमारे जीवन में प्रेरणा देते हैं। विश्व में महान् संत, विचारक, दार्शनिक हुए ,हमें उन्हें पढ़ना एवं उनके विचारों को आत्मसात् करना चाहिए।

पढ़ने से ज्ञान में वृद्धि तो होती ही है साथ ही हमारे व्यक्तित्व का विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक यात्रा छत्तीसगढ़ समेत मध्य-प्रदेश, बिहार एवं झारखण्ड के विभिन्न शहरों एवं गांवों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा पुस्तकों और साहित्य के महत्व से बच्चों एवं युवाओं समेत समाज के हर वर्ग को परिचय करायेगी। इन पुस्तकों से भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रकाश भी लोगों तक पहुंचेगा। डॉ सी.वी.रमन विश्वविद्यालय द्वारा गांवों के पुस्तकों की पहुंच एवं पुस्तकालयों में पुस्तक दान का कार्यक्रम निश्चित तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लाभान्वित करेगा।
कार्यक्रम में डॉ सी.वी.रमन विश्वविद्यालय के कुलपति  रवि प्रकाश दुबे, कुलसचिव  गौरव शुक्ला, डॉ. सुधीर सक्सेना,  अरविंद तिवारी एवं विश्वविद्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here