राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके का गरिमामयी उपस्थिति में रायपुर नगर निगम की बजट पेश होगी – सभापति प्रमोद दुबे

रायपुर 

सभापति प्रमोद दुबे ने 15 मार्च को होने जा रही नगर निगम की बजट सामान्य सभा को लेकर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष सहित निर्दलीय पार्षदों की बैठक लेकर उन्हें सामान्य सभा में गरिमा के अनुरूप आचरण करने एवं नगर विकास के मुद्दों पर जनहित में खुलकर चर्चा में भाग लेनेे कहा। 

रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे ने नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के प्रथम तल पर स्थित सभापति कक्ष में पृथक-पृथक रूप से नगर निगम रायपुर में सत्ता पक्ष कांग्रेस पार्षद दल, विपक्ष भाजपा पार्षद दल एवं निर्दलीय पार्षदों की बैठक नगर निगम सचिवालय द्वारा 15 मार्च 2022 को नगर निगम में आहूत निगम बजट संबंधी सामान्य सभा को लेकर बैठक बुलाई ।

सभापति प्रमोद दुबे ने बैठक में नगर निगम में सत्ता पक्ष कांग्रेस एवं विपक्ष भाजपा के पार्षदों सहित निर्दलीय पार्षदों से नगर निगम सचिवालय द्वारा 15  मार्च 2022 मंगलवार को प्रातः 11 बजे निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल स्थित सामान्य सभा सभागार में आहूत नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक के दौरान आचरण एवं व्यवहार के समय सामान्य सभा की गरिमा एवं सम्मान का विषेष ध्यान रखने का अनुरोध किया।

सभापति दुबे ने सामान्य सभा में आने वाले नगर विकास संबंधी एजेण्डों पर जनहित में खुलकर चर्चा करने कहा। सभापति दुबे ने बताया कि महापौर एजाज ढेबर के नगर निगम के बजट वित्तीय वर्ष 2022-23 पर बजट अभिभाषण की प्रस्तुति के बाद बजट पर चर्चा करायी जायेगी। उसके पूर्व 15  मार्च को प्रातः 11 बजे आहूत बैठक प्रारंभ होगी एवं उसमें 1 घंटे की अवधि प्रश्नकाल के लिए निर्धारित है।

इसके उपरांत निर्धारित प्रोटोकाल के अनुरूप नगर निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल स्थित नगर निगम सामान्य सभा में प्रदेश की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके का गरिमामयी आगमन होगी । प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल का नगर निगम रायपुर के मुख्यालय भवन में नगर निगम सामान्य सभा में आगमन होने पर उनका नगर निगम द्वारा विशेष सम्मान किया जायेगा।

सभापति प्रमोद दुबे ने बताया कि यह पहला अवसर होगा जब नगर निगम नगरीय निकाय की सामान्य सभा में प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल का आगमन होगा। राज्यपाल द्वारा इस अवसर पर विषेष रूप से मार्गदर्शन  एवं आर्शीवचन दिया जायेगा। इसके बाद महापौर एजाज ढेबर नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2022-23 के निगम बजट पर अपना अभिभाषण प्रस्तुत करेंगे।

सभापति प्रमोद दुबे द्वारा नगर निगम की बजट सामान्य सभा संबंधी बैठक को लेकर सत्ता पक्ष कांग्रेस पार्षद दल की बैठक में प्रमुख रूप से एमआईसी सदस्य समीर अख्तर, सुन्दर लाल जोगी, आकाष तिवारी, जितेन्द्र अग्रवाल, सुरेश  चन्नावाल, सहदेव व्यवहार, श्रीमती द्रौपती हेमंत पटेल, श्रीमती अंजनी राधेष्याम विभार, जोन अध्यक्ष मनीराम साहू, घनष्याम छत्री, पार्षद श्रीमती शीतल कुलदीप बोगा, श्रीमती नीलम नीलकंठ जगत, अनवर हुसैन, प्रकाष जगत, अमित दास, एल्डरमेन अफरोज अंजुम, सुनील छतवानी सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

सभापति द्वारा नगर निगम विपक्ष भाजपा पार्षद दल के साथ बैठक में प्रमुख रूप से नेताप्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चैबे, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौड, जोन 3 अध्यक्ष डाॅ. प्रमोद साहू, पार्षद मृत्युंजय दुबे, नारद कौषल, श्रीमती सरिता वर्मा, श्रीमती सीमा संतोष साहू, श्रीमती सुषीला धीवर, दीपक जायसवाल एवं निर्दलीय पार्षद अमर बंसल सहित जनप्रतिनिधि पार्षदगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here