राजधानी कीव पर रूस के लगातार अटैक जारी, यूक्रेन का बड़ा दावा: हमले में रूस के 800 सैनिक मारे गए

Russia Ukraine Conflict: रूस के यूक्रेन पर हमले से यूक्रेन को काफी नुकसान हुआ है। यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय जगत से सहयोग की अपील की। साथ ही इस बात का अफसोस भी जताया कि इस युद्ध में वह दुनिया में अकेला पड़ गया है। यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस के हमले में 57 यूक्रेनी नागरिक मारे गए हैं और 169 अन्य घायल हुए हैं। हालांकि यूक्रेन ने रूसी सेना, उनके कुछ फाइटर जेट मार गिराने का भी दावा किया है, लेकिन रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर अपना कब्जा जमा लिया है।

इस युद्ध के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  गुरुवार देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की और यूक्रेन के साथ ‘हिंसा को तत्काल बंद करने’ की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध से नहीं बातचीत करने से ही समाधान निकलेगा। मोदी ने पुतिन से कहा NATO-रूस बातचीत कर रास्ता निकालें .

प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन में भारतीय नागरिकों, विशेष रूप से छात्रों की सुरक्षा के बारे में भारत की चिंताओं के बारे में रूसी राष्ट्रपति पुतिन को अवगत कराया और बताया कि भारत उनके सुरक्षित निकास और भारत लौटने को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के इस कदम की कड़ी निंदा की और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। अमेरिका ने सीधी जंग न करने की घोषणा की और रूस के बैंकों पर कड़े प्रतिबंध भी लगा दिए हैं।

राजधानी कीव पर लगातार अटैक जारी

यूक्रेन की राजधानी कीव में आज सुबह से लगातार अटैक किए जा रहे हैं। रूसी सेना राजधानी कीव पर कब्जा करने के लिए लगातार आगे बढ़ रही है।

यूक्रेन ने 4 रूसी सैनिकों को पकड़ा

भीषण लड़ाई के बीच यूक्रेन ने 4 रूसी सैनिकों को पकड़ लिया है। सूमी के ओखतार्का में ये रूसी सैनिक पकड़े गए हैं। वहीं लीव में भी लगातार खतरे का सायरन बज रहा है।

हेस्टेमेल एयरपोर्ट पर यूक्रेन का फिर कब्जा

यूक्रेन की सेना ने बड़ा दावा किया है कि हेस्टेमेल एयरपोर्ट पर यूक्रेन का फिर कब्जा हो गया है।

रूसी सेना ने रोमानोवका में ​ब्रिज उड़ाया

रूसी सेना ने रोमानोवका में एक ब्रिज को उड़ा दिया है। रोमानोवका राजधानी कीव के करीब है। वहीं लीव शहर की मेयर ने लोगों से अपील की है कि बंकरों में चले जाएं।

यूक्रेन के स्टारोबिल्स में भयंकर तबाही, कीव में 3 नए धमाके

यूक्रेन के स्टाराबिल्स में भी रूसी हमले ने भयानक तबाही मचाई है। यूक्रेन के नागरिक भागने को मजबूर हैं। वहीं राजधानी कीव में अभी—अभी 3 नए धमाकों की खबर है।

बाइडन ने बुलाई NATO की बैठक

यूक्रेन पर ताबड़तोड़ रूसी हमलों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने NATO संगठन की वर्चुअल बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 6.30 बजे होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here