बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस यामी गौतम ने शादी कर ली है। जी हां, एक्ट्रेस ने अब से कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। यमी गौतम ने आदित्य धर से शादी की है। आपको बता दें, यामी गौतम की फिल्म ‘उरी’ के निर्देशक हैं आदित्य धर। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। कोरोना काल में कई छोटे बड़े सितारों ने शादी की है, जिसमें अब यमी गौतम का भी नाम शामिल हो गया है, आपको बता दें, इससे पहले वरुण धवन ने जनवरी में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी की थी, जिसके बाद अब यामी ने की है। यामी अपने शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जहां एक्ट्रेस के फैंस उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस पोस्ट की शुरूआत पर्शियन पोइट रूमी की लिखी हुई एक नज्म की है उन्होंने लिखा, ‘तुम्हारी रौशनी में, मुझे प्यार करना आया।’ एक्ट्रेस ने आगे लिखा अपने समस्त परिवार के आशीर्वाद से आज हम ने शादी की है ये बहुत ही छोटा सा फंक्शन था। बहुत ही निजी लोग होने के नाते, हमने इस खुशी के अवसर को अपने परिवार के साथ मनाया। यामी और आदित्य एक दूसरे को फिल्म उरी के समय से जानते हैं। आदित्य एक बेहतरीन निर्देशक हैं। वहीं यामी गौतम की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर सभी पसंद कर रहे हैं। जहां वरुण धवन ने एक्ट्रेस की तस्वीर को सबसे पहले लाइक किया था। यामी के साथ आदित्य की जोड़ी बहुत सुंदर लग रही है।
RECENT NEWS
रायपुर स्टेशन पर बदली आवाजाही की व्यवस्था, यात्री तय रास्ते से ही स्टेशन में...
रायपुर 15 सितम्बर । raipur station : रायपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए प्रवेश और आवागमन की...
राज्यपाल डेका : स्थानीय निकाय निर्वाचन को बनाएं अधिक पारदर्शी, समावेशी और तकनीक सक्षम
रायपुर 16 सितंबर । rajyapal deka : राज्यपाल रमेन डेका ने नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का...
गणेश उत्सव से पहले रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा
रायपुर 15 सितम्बर । ganesh utsav : गणेश उत्सव एवं आगामी त्यौहारों को देखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक...
मालव्य राजयोग में लक्ष्मी कृपा के लिए शुक्रवार का उपाय दिलाएगा सुख-समृद्धि और धन-धान्य
नई दिल्ली 14 सितंबर । malavya rajyog : वैदिक ज्योतिष के अनुसार मालव्य योग पंच महापुरुष योगों में से एक है। यह तब बनता...
हिंदी दिवस बदलते दौर के साथ बदलने वाली ‘हिंदी’, आज ‘उर्मिला-विषयक उदासीनता’ की शिकार...
नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। hindi divas : भाषा केवल प्रचार या प्रसार का विषय नहीं है, वह तो अभिव्यक्त करने की रचनाशीलता, संवाद...














