मुख्यमंत्री, राज्यपाल संग छ.ग मंत्री मंडल ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर जताया गहरा शोक

रायपुर,

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है- स्वर कोकिला, ‘भारत रत्न’ आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन बेहद दुःखद और सम्पूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोकसंतप्त परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सुश्री लता मंगेशकर जी के गाये मधुर गीत हमेशा लोगों के दिलों में बसे रहेंगे। उनकी आवाज़ ही उनकी पहचान है, जो कभी खो नहीं सकती। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुश्री लता मंगेशकर जी ने 30 से ज्यादा भाषाओं में गीत गाए, उनके निधन से भारत ने आज एक रत्न खो दिया है।

विस् अध्यक्ष चरण दास महंत: देश की आन बान और शान, स्वर कोकिला, ‘भारत रत्न’ ताई लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुःखद है, भारत और संगीत जगत को अपूरणीय क्षति है ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा परिजनों व उनके असंख्य चाहने वालो को यह दु:ख सहने की शक्ति दें।

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके: राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने भारत रत्न, स्वर साम्राज्ञी सुश्री लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने शोक संदेश में कहा है कि स्वर कोकिला सुश्री लता मंगेशकर के निधन से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके योगदान को भुला पाना मुश्किल है। हम सबकी प्रिय गायिका, जिनके गीतों को सुनकर, मधुरिम सुरों को महसूस कर हम सबसे अच्छा समय बिताते आ रहे, ऐसे अद्वितीय सुरों की महान साधिका लता मंगेशकर जी का 92 वर्ष की आयु में निधन बेहद दुःखद है।उनकी आवाज़ विश्वभर के संगीतप्रेमियों की स्मृतियों में युग-युगांतर यात्रा करेगी। राज्यपाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित हुए उनके शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

अमरजीत भगत: सुरीली आवाज़ की मलिका, महान पार्श्व गायिका भारत रत्न लता मंगेशकर जी का देहावसान संगीत जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। लता ताई को मैं सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना करता हूँ। वे अपने गीतों के ज़रिए सदैव हमारे बीच रहेंगी।

टी.एस सिंघदेव: Saddened by the news of demise of Bharat Ratna Lata Mangeshkar ji. Truly called as Nightingale of Indian Cinema, her passing away is a huge loss for not just the country but for the entire world. Her legendary voice and aura will always be missed.

डॉ शिव कुमार डहरिया: “ऐ मेरे वतन के लोगों ज़रा आँख में भर लो पानी” जिनकी आवाज़ ही पहचान है स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन संपूर्ण देश की क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणो में स्थान प्रदान करे एवं परिजनों एवं देश-विदेश के प्रशंसकों को संबल प्रदान करे।

ताम्रध्वज साहू: ” थम गया सुरों का कारवां ” भारतरत्न, स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी का निधन पूरे भारतवर्ष के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों एवं समस्त चाहने वालों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति: |

मोहन मरकाम: स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन से भारत की आवाज़ खो गई है। सदियों से उनके गाये हुए गीतों को भारत की कई पीढ़ियों ने सुना और महसूस किया है। उनका यूँ हमारे बीच से चले जाना देश के संगीत जगत को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है।उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here