मुख्यमंत्री बघेल ने विजयादशमी पर्व पर विधि-विधान एवँ मंत्रोच्चार के बीच शस्त्र एवं अपने गृहग्राम में कुलदेवता की पूजा की

रायपुर,

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास में विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर शस्त्र पूजा की। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों सहित प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत, अंधकार पर प्रकाश की जीत और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। यह पर्व हमें अपने अहंकार तथा बुराई को समाप्त कर अच्छाई तथा सत्य की राह पर चलने की सीख देता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पैतृक गांव कुरूदडीह में नयाखाई के मौके पर परिवारजनों सहित कुल देवता की भी पूजा अर्चना की। उन्होंने इस मौके पर प्रदेश के लोगों की ख़ुशहाली की कामना भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here