मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयंती पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर देहरादून में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में भी स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्व. बहुगुणा जी कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता थे। उन्होंने अपनी विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायी। उनके द्वारा किए गए कार्य हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा जी ने उ.प्र. के मुख्यमंत्री तथा केन्द्र में मंत्री रहते हुए अनेक योजनाएं शुरू करवाई तथा प्रदेश हित के लिए कई कदम उठाए। वह पर्वतीय राज्यों के विकास के लिये सदैव तत्पर रहते थे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल,  सौरभ बहुगुणा, मेयर सुनील उनियाल गामा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here