मुख्यमंत्री चौहान ने आंवली घाट पर आयोजित कार्यक्रम में 98 करोड़ 11 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया ।
विभिन्न अधोसंरचना निर्माण का लोकार्पण एवं भमिपूजन किया गया , 482.73 लाख की लागत से रेहटी तहसील के ग्राम जजना से बाबरी मार्ग निर्माण, 995.02 लाख की लागत से ग्राम खडली से मांजरकुई मार्ग निर्माण, 305.04 लाख की लागत से ग्राम खडली से ककरदा मार्ग निर्माण, 4956.87 लाख की लागत से सलकनपुर धरमकुण्डी मार्ग के मध्य आंवलीघाट में नर्मदा नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण, 591.0 लाख की लागत से भोपाल वीरपुर मालीबायां मार्ग पर ग्राम बीरपुर में कोलार नदी पर जलमग्नीय पुल का निर्माण, 328.23 लाख की लागत से भोपाल वीरपुर मालीबायां मार्ग पर ग्राम झोलियापुर में कोलार नदी पर जलमग्नीय पुल का निर्माण, 49.88 लाख की लागत से मालीबायां खेरी में दुग्धशील केन्द्र केटल फीड गोडाउन का निर्माण, 455.63 लाख की लागत से मर्दानपुर माईनर नहर राईट साइड से बायां 1-आर एवं 2-आर मार्ग निर्माण, 447.83 लाख की लागत से भडकुल से कोसमी मार्ग निर्माण, 741.79 लाख की लागत से माथनी मिडिल स्कूल से अन्नपूर्णा मंदिर सतारगांव मार्ग निर्माण, 55.75 लाख की लागत से सामुदायिक महिला शौचालय सामुदायिक पुरूष शौचालय सार्वजनिक पेयजल व्यवस्था आंवली घाट में पार्क निर्माण, 402.00 लाख की लागत से मुख्यमंत्री घोषणा क्र.बी-2644 सीसी रोड एवं आरसीसी नाला निर्माण कार्य तथा विभिन्न अधोसंरचना निर्माण का लोकार्पण एवं भमिपूजन किया गया।