मिस्र ने जब्त किया अटका जहाज, मांगा 90 करोड़ डॉलर का मुआवजा

नई दिल्ली
कुछ दिनों पहले मिस्र की स्वेज नहर में अटके विशालकाय जहाज एवर गिवेन पर अथॉरिटीज ने बड़ी कार्रवाई की है। मिस्र ने स्वेज नहर में अटके एवर गिवेन जहाज को जब्त कर लिया है। स्वेज नहर अथॉरिटी के प्रमुख ओसामा राबी ने बताया 90 करोड़ डॉलर का मुआवजा नहीं चुकाने के कारण स्वेज नहर को बंधक बनाए रखने वाले एवर गिवेन को जब्त किया गया है। करीब 1 हफ्ते तक नहर में फंसे रहने के कारण कारोबार को वैश्विक स्तर पर काफी नुकसान उठाना पड़ा था।

गौरतलब है कि मिस्र को इस नहर के बंद होने की वजह से हर दिन करीब 12 से 15 मिलियन डॉलर के राजस्व का रोज नुकसान हो रहा था। अदालत के आदेश पर इस जहाज को जब्त किया गया है। राशि चुकाने के बाद ही जहाज को छोड़ा जाएगा।
बीती माह एवर गिवेन जहाज नहर के संकरे रास्ते में अटक गया था। करीब 6 दिनों तक चले प्रयास के बाद इसे हटाकर रास्ता फिर से शुरू किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here