मानसून ब्रेक ने बढ़ाई उमस और बैचेनी शहर के लोग हलाकान

भोपाल
मौसम की बेरुखी  ने अब लोगों की नींद हराम कर दी है। मानसून ब्रेक के लंबे खिंचने के कारण न केवल फसले सूख रही हैं बल्कि मौसमी बीमारियों का भी  दायरा बढ़ने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इसका कारण है बारिश का ब्रेक, जोकि अभी दो-तीन दिन और बना रहेगा। यानी फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। इस साल का जुलाई पिछले 11 साल के मुकाबले सर्वाधिक सूखा रहा है। अभी द्रोणिका गुजरात से महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से होेते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी है। ऐसे में यह मानसून ब्रेक इसके मूवमेंट से  जल्द ही टूटने के आसार हैं। पर अभी दो-तीन दिन और बारिश के आसार नहीं है।

शाम तक बदलेगा मौसम
मौसम विभाग का अनुमान है कि आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे और हवा की गति तेज होने के कारण तीखी गर्मी का अहसास होगा। शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहेगा लेकिन तपन बढ़ने से उसका अहसास 38 डिग्री तक होगा। शाम के समय लोकल सिस्टम बनने से मौसम बदल सकता है और कुछ स्थानों पर हल्के छींटे पड़ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here