महासमुंद जिले में एक ईंट भट्ठे में दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत

महासमुंद
महासमुंद

महासमुंद

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक ईंट भट्ठे में दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बीमार हो गया। बीमार युवक को गंभीर हालत में महासमुंद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, काम खत्म करने के बाद 6 मजदूर ईंट के भट्टे के ऊपर सो गए थे। ईंट के भट्टे में आग लगी थी। धुंए के कारण दम घुटने से 5 की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में सीएम भूपेश बघेल ने भी शोक प्रकट किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि महासुमंद जिले के गढफूलझर गांव में ईंट भट्ठे के ऊपर सो रहे पांच मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि मंगलवार रात छह मजदूर मिट्टी की ईंटों को पकाने के लिए चबूतरे की तरह बनाए गए ढांचे के ऊपर सो गए थे। ढांचे में आग लगी हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार सुबह जब अन्य मजदूरों ने उन्हें उठाया, तब वे नहीं जागे। बाद में मजदूरों ने इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों और पुलिस को दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here