भीषण सड़क हादसा : टेंपो & बोलेरो की टक्कर में 02 बच्चों सहित आठ लोगों की मौत 11 घायल

फोटो अमर उज्जला

कासगंज

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। पटियाली थाना क्षेत्र में कायमगंज मार्ग पर गांव अशोकपुर मोड़ के समीप बोलेरो गाड़ी और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में दो बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पटियाली सीएचसी में पहुंचाया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों का निशुल्क उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

टेंपो में सवार थीं 10 सवारियां 

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार टेंपो में 10 सवारियां थीं। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। ये महिलाएं पटियाली में आयोजित सत्संग में शामिल होने जा रही थीं। तभी गांव अशोकपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टेंपो को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़े गए हैं। हादसे में टेंपो सवार महिलाओं सहित सात की मौत हो गई। बताया गया है कि बोलेरो में आठ लोग थे। इनमें से एक की मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में दो बच्चे, पांच महिलाएं और एक युवक शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here