भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने बावली वाले हनुमान मंदिर में विशेष सफाई अभियान कार्यक्रम आयोजित किया

रायपुर, 

भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ रायपुर द्वारा पुरानी बस्ती स्थित ऐतिहासिक बावली वाले हनुमान मंदिर में विशेष सफाई अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव भी शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामाजिक न्याय पखवाड़ा चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जिले के ऐतिहासिक विरासत में सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिसकी जिम्मेदारी भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ को दी गई है। इस अभियान के तहत भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश गुप्ता के नेतृत्व में पुरानी बस्ती स्थित ऐतिहासिक बावली वाले हनुमान जी के मंदिर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें प्रकोष्ठ के साथ प्रदेश भाजपा संगठन के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने ग्रील में पेंट किया तो वहीं संजू नारायण ठाकुर पार्षद सरिता वर्मा, प्रकोष्ठ के संयोजक राजेश गुप्ता,विकास अग्रवाल,चक्रधारी जगत, राजू दुबे, टी.टी. बेहरा,शिव सोनपिपरे, अशोक मनिकपुरी ने मंदिर की सफाई से लेकर मंदिर के गेट व दरवाजों का रंग-रोगन किया। सफाई अभियान में अम्बर अग्रवाल द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई। इस तरह भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ रायपुर शहर जिला के पदाधिकारियों ने मंदिर की सफाई में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय श्रीवास्तव, संजू नारायण ठाकुर राजेश गुप्ता, सरिता वर्मा, विकास अग्रवाल, टीटी बेहरा, शिव सोनपिपरे, चक्रधारी जगत, सुरेन्द्र ठाकुर, संजू निशाद, राजू दुबे, अशोक मानिकपुरी अर्जुन सागर, जीतू सागर,मनोज शर्मा, उमेश यादव, मन्नू भाई, मोहन पाठक, लक्ष्मण लेखवानी, दीपक पाठक, सीताराम सोनी अंबर अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here