भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ के नेताओं को मिला स्थान, डॉ. रमन सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया, सरोज पांडे,अजय चंद्राकर,लता उसेंडी, कार्यकारिणी सदस्य, डॉ. रमन सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया

नई दिल्ली.

भाजपा महासचिव अरूण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित सदस्य और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य (पदेन) भी होंगे, जिनमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन और संगठक शामिल हैं. भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करती है और संगठन के कामकाज की रूपरेखा तय करती है. कोविड-19 महामारी के चलते लंबे समय से राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक नहीं हुई है | 01

कार्यसमिति के मनोनीत सदस्यों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई केंद्रीय मंत्री, सांसद व वरिष्ठ नेता शामिल हैं. कार्यसमिति में पूर्व मंत्रियों हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर और रविशंकर प्रसाद को भी जगह दी गई है. bjp

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्य समिति कि सदस्यों की नई नियुक्ति सूची में इस बार छत्तीसगढ़ को स्थान दिया गया है। छत्तीसगढ़ से इस बार 4 नेताओं को राष्ट्रीय कार्यसमिति में मौका मिला है,प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। राज्यसभा की सांसद सरोज पांडे, विधायक अजय चंद्राकर, कोंडागांव से भाजपा की वरिष्ठ नेता लता उसेंडी को कार्यसमिति में जगह मिली है।2bjp
सरोज पांडे को बड़ा दायित्व नहीं देकर राष्ट्रीय नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बड़ा संकेत दे दिया है, वही प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष बनने की रेस में लगे पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को कार्यसमिति में लेकर पिछड़ा वर्ग को साधने का प्रयाश किया गया, पूर्व मंत्री रही लता उसेंडी युवा आदिवासी नेत्री के तौर पर राष्ट्रीय कार्यसमिति में स्थान देकर, आदिवासी हितों का स्पष्ट संकेत देने की कोशिश की गई है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here