बॉलीवुड में कई सारे एक्टर्स हैं जो आपस में अच्छी बॉन्डिंग रखते हैं। कुछ जोड़ियां तो ऐसी हैं जिनकी मिसालें दी जाती हैं। इन्हीं में से एक जोड़ी है सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी। भले ही सलमान और शाहरुख के फैंस आपस में इस बात को लेकर भिड़ते नजर आते हों कि दोनों में से श्रेष्ठ कौन है मगर खुद सलमान और शाहरुख को इस तरह की डिबेट से दूर रखते हैं। बीच में कुछ समय के लिए दोनों के रिश्ते में जरूर दरारें आई थीं मगर भाईचारे की भावना ने वो दरारें मिटा दी हैं और दोनों फिर से पहले की तरह अच्छे दोस्त बन गए हैं। इसका ताजा उदाहरण भी सामने आ गया है। शाहरुख खान की कमबैक फिल्म पठान के लिए सलमान ने कोई फीस नहीं ली है। शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। वे 3 साल बाद वापसी कर रहे हैं। फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के बाद एक्टर ने अभिनय से कुछ समय के लिए दूरी बना ली थी। मगर अब पठान फिल्म से शाहरुख खान एक बार फिर से दर्शकों के दिलों में छा जाने के लिए तैयार हैं। इसमें उन्हें खास दोस्त सलमान खान का भी भरपूर साथ मिल रहा है। फिल्म में सलमान खान का एक कैमियो रोल है। सलमान ने फरवरी, 2021 में इसकी शूटिंग भी पूरी कर ली है। पहले ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि इस फिल्म के लिए सलमान ने अच्छी खासी रकम ली है। मगर बॉलीवुड हंगामा की ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने बिना पैसे के ही इस फिल्म में काम किया है। जब शूटिंग खत्म होने के बाद सलमान खान से आदित्य चोपड़ा फीस की बात करने के लिए गए तो सलमान ने मना कर दिया। उन्होंने कहा- शाहरुख मेरे भाई जैसा है। उसके लिए मैं कुछ भी कर सकता हूं। यही नहीं जब आदित्य ने इस बारे में शाहरुख खान को बताया तो उन्होंने रिएक्ट करते हुए कहा भाई तो भाई है। शाहरुख खान की पठान यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा सलमान खान के इस स्वीट जेस्चर से बहुत खुश हैं और भले ही सलमान ने इस फिल्म के लिए फीस लेने से मना कर दिया हो मगर आदित्य ने तो मन बना लिया है कि वे सलमान को खास गिफ्ट देंगे।
RECENT NEWS
छ.ग के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री साय...
रायपुर 20 नवंबर: CGs at Robotex International Finale: छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश...
पीएम स्वनिधि योजना में छ.ग को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में...
रायपुर, 20 नवम्बर: Svanidhi Samman Awards 2026: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्यों...
नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़...
रायपुर, 20 नवंबर: India International Trade Fair: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में शुक्रवार की शाम छत्तीसगढ़...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में...
पौड़ी गढ़वाल/लखनऊ। 20 नवंबर: CM Yogi ki Maa Savitri devi ka nidhan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार,...
cg me 4 IAS adhikariyon : सीजी में 4 IAS अधिकारियों की पदोन्नति, सुबोध...
रायपुर,19 नवंबर । cg me 4 IAS adhikariyon : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ IAS अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री...















