बलराम सिंह ठाकुर के जन्म जयंती पर भाजपा परिवार ने दिया श्रंद्धाजली

बेमेतरा / फलेश मधुकर
बेरला ब्लॉक के अंतर्गत सिलघट ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह ठाकुर की 4 जुलाई जन्मजयंती के अवसर पर सर्वप्रथम भाजपा परिवार ने उनके तैलय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण कर श्रंद्धाजली दिया व पश्चात ग्राम पंचायत सिलघट के प्राथमिक शाला स्कूल में बच्चे लोगो को कॉपी पेन व चाकलेट वितरण वही शाला परिसर पर वृक्षारोपण व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरला में फल वितरण किया गया।
पूर्व विधायक अवधेश चंदेल ने बताया हमारे आदरणीय हमेशा पार्टी संगठन को लेकर कार्यकर्ताओ की बात को सर्वोपरि मानकर विकास के पैमाने में कार्य करते थे।बेरला ब्लॉक व हमारे विधानसभा के लिए हमारे कुशल संगठक व मार्गदर्शक थे।उनके सरपंच व भाजपा मंडल अध्यक्ष स्मरणीय कार्यकाल के लिए जाना जाता है व महत्वपूर्ण है जिससे उनको सदा याद किया जाएगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बलराम पटेल जिला पंचायत सदस्य पुष्पा साहू वरिष्ठ नेता प्रीतम चंदेल,संजीव तिवारी डोमेन्द्र राजपूत नीरज राजपूत, अरविंद ठाकुर, बीरेंद्र साहू, बीरेंद्र वर्मा ईश्वर साहू ,मंशा निषाद, परदेशी साहू,घनश्याम साहू,मिलाप साहू,नोहर साहू,हेडमास्टर साहू सर,शिक्षक मयंक सिंह ठाकुर सहित अन्य स्कूल स्टाफ व भाजपा परिवार उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here