प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव करेंगे कार्यकर्ताओं से मुलाकात

रायपुर।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी 15 सितंबर से 17 सितंबर तक बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव का 12:00 बजे कारिआम में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे खोडरी पहुंचेंगे जहां पर मंडल अध्यक्ष के द्वारा बाइक रैली के माध्यम से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव का स्वागत किया जायेगा।

दोपहर 1:00 बजे गौरेला गांधी चौक में उनका स्वागत पश्चात कार्यकर्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर 1:45 बजे कमानिया गेट तिराहा के पास पिछड़ा मोर्चा द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। दोपहर 2:00 बजे गौरेला में आशीष चश्मा घर के पास महिला मोर्चा के द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। दोपहर 2:15 बजे अंबेडकरनगर गौरेला में उनका स्वागत किया जाएगा दोपहर 2:30 बजे समता नगर गौरेला में पत्रकारों से चर्चा करेंगे। दोपहर 3:45 बजे इंदिरा नगर के लिए रवाना होंगे जहां पर शाम 4:00 बजे इंदिरा के विभिन्न स्थानों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव 16 सितंबर कि सुबह 9:30 बजे कोटमी मरवाही मैं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। मरवाही से मनेंद्रगढ़ जिला के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 11:30 बजे घुटरी टोला आरटीओ बैरियर के पास भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव जी का भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। सुबह 11:45 बजे नगर पंचायत खेंगापाली, दोपहर 12:00 बजे नगर पंचायत लेदरी, दोपहर 12:20 बजे नगर पंचायत झगड़ाखांड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव जी का स्वागत किया जाएगा। दोपहर 12:35 बजे मनेंद्रगढ़ खेड़ीया टॉकीज के सामने महिला मोर्चा द्वारा स्वागत किया जाएगा। दोपहर भाजपा कार्यकर्ता के निवास पर भोजन करेंगे। दोपहर 2:15 बजे स्वागत कार्यक्रम में शामिल होकर 2:40 बजे बाइक रैली में शामिल होंगे दोपहर 2:50 बजे सरदी चौक में पूर्व मंत्री के निवास स्थान के समीप स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दोपहर 3:00 बजे चौरंगी नाका दोपहर 3:10 बजे बैकुंठपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव जी का स्वागत किया जाएगा दोपहर 3:20 बजे भाजपा कार्यालय बैकुंठपुर में स्वागत के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। शाम 5:00 बजे सर्किट हाउस बैकुंठपुर में विश्राम करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साहू 17 सितंबर को सुबह बैकुंठपुर सर्किट हाउस में वरिष्ठ जनों से मुलाकात करेंगे वही सुबह 10:00 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। राजा 10:30 बजे से 10:45 बजे तक युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम में शामिल होंगे। 10:45 बजे जमगहना रोड प्रातः 11:00 पटना आदर्श चौक में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। प्रातः 11:20 बजे डुमरिया में स्वागत उपरांत सूरजपुर जिला के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:00 बजे कृष्णापुर जिला सूरजपुर पहुंचेंगे दोपहर 12:30 बजे चंद्रपुर दोपहर 12:45 बजे अग्रसेन चौक सूरजपुर दोपहर 1:00 बजे भक्त माता कर्मा चौक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव दोपहर 2:30 बजे न्यू सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर 3:00 बजे नवीन जिला भाजपा कार्यालय सूरजपुर का अवलोकन व पौधरोपण करेंगे। दोपहर 3:15 बजे साधु राम सेवा कुंज में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल होंगे। दोपहर 3:30 बजे सेवा कुंज सूरजपुर में स्वागत समारोह में शामिल होने के बाद कार्यकर्ता सम्मेलन का अवलोकन करेंगे। शाम 5:00 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here