प्रदेश कांग्रेस की बैठक संपन्न : 21 को ईडी दफ्तर के सामने कांग्रेस करेगी बड़ा विरोध प्रदर्शन

रायपुर

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी और जिला कांग्रेस अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी, आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर विधानसभावार निकाले जानी वाली यात्रा तथा कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को ईडी के सम्मन के विरोध में राजधानी रायपुर में प्रदेश व्यापी धरने के लिये रणनीति बनाई गयी।

बैठक की शुरूआत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अध्यक्षीय उद्बोधन में बैठक के एजेंडे के बारे में जानकारी दिया तथा प्रदेश भारत जोड़ो पदयात्रा के संबंध में जानकारी दिया तथा बताया कि एआईसीसी द्वारा यात्रा के मार्ग के बारे में विस्तृत विवरण मिलने के बाद रूपरेखा बनाई जायेगी। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को ईडी के विरोध में प्रभावी प्रदर्शन राजधानी में तथा 22 जुलाई को जिला मुख्यालयों में होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मोदी सरकार विपक्ष के नेताओं के दमन के लिये ईडी, आई.टी. का दुरुपयोग कर रही है। जो राहुल गांधी के बाद अब सोनिया गांधी को परेशान करने के उद्देश्य से ईडी का सम्मन भेजा गया है। कांग्रेस पूरे देश में इसका पुरजोर विरोध करेगी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी 21 जुलाई को बड़ा प्रदर्शन कर मोदी सरकार की अलोकतांत्रिक कदम का विरोध करेगी। सभी कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विधायक, मंत्री, सांसद इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल होंगे।

बैठक को संबोधित करते हुये प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि सभी को ईडी का पुरजोर विरोध करना है। सभी पूरे सामंजस्य के साथ संगठन चुनाव में मदद करें। जहां आम सहमति न हो वहां समन्वय स्थापित करें। हमें सरकार की योजनाओं का फायदा आम आदमी तक पहुंचे इसके लिये कार्य करना है।

बैठक का संचालन प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, आभार प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष ने किया।

बैठक में मंत्री उमेश पटेल, कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष गुरूमुख सिंह होरा, प्रतिमा चंद्राकर, वाणी राव, अंबिका मरकाम, चुन्नी लाल साहू, पी.आर.खुंटे, बीरेश ठाकुर,प्रेमचंद जायसी, जे.पी. श्रीवास्तव, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, वासुदेव यादव, थानेश्वर पाटिला, राजेन्द्र साहू, आरती सिंह, यशवर्धन राव, रूखमणी कर्मा, फूलकेरिया भगत, सुमित्रा धृतलहरे, अरूण सिसोदिया, अर्जुन तिवारी, गोपाल थवाईत, द्वितेन्द्र मिश्रा, सीमा वर्मा, शाहिद खान, पीयुष कोसरे, कार्यसमिति सदस्य विष्णु यादव, कैलाश पोयाम, जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे, उधो राम वर्मा, हितेन्द्र ठाकुर, भाव सिंह साहू, रश्मि चंद्राकर, शरद लोहाना, चंद्रप्रभा सुधाकर, गया पटेल, निर्मल कोसरे, मुकेश चंद्राकर, बंशी पटेल, कुलबीर छाबड़ा, पदम सिंह कोठारी, नीलकंठ चंद्रवंशी, राजीव शर्मा, सुभद्रा सलाम, विजय पांडे, विजय केशरवानी, सागर सिंह बैस, सपना चौहान, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, राघवेन्द्र सिंह, अरूण मालाकार, मनोज सागर यादव, राकेश गुप्ता, भगवती रजवाड़े, राजेन्द्र तिवारी, नजीर अजहर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here