कोविड काल में जहां सब कुछ थम गया था। लोग अपने घरों में बंद थे और सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी छुट्टियों के फोटोज शेयर कर बता रहे थे कि वे ट्रैवलिंग, आउटिंग को कितना मिस कर रहे है। अब वैक्सीनेशन के बाद लोग कुछ हद तक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ऐसे महौल में बॉलीवुड स्टार्स भी बाहर निकलकर छुट्टियां इंजॉय करते नजर आ रहे है। कई स्टार्स छुट्टियां मनाने के लिए विदेशों का रुख कर रहे है और अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर रहे हैं, हाल ही में एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने अपने इंस्टाग्राम पर पेरिस वेकेशन का एक वीडियो शेयर किया है। कैप्शन के साथ शेयर किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस पेरिस की फेमस स्ट्रीट्स पर अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आ रही हैं। मल्लिका शेरावत ने जिस वीडियो को पोस्ट किया है, उसमें मल्लिका ने स्टाइलिश स्लीवलेस टीशर्ट को पहना है, और जिस तरह से एक्ट्रेस वॉक कर रही है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है, मल्लिका पेरिस की शानदार स्ट्रीट्स पर नहीं बल्कि किसी रैंप पर वॉक कर रही हो। मल्लिका शेरावत को घूमने के साथ ही फोटो शूट का बहुत शौक है, इसलिए वे जहां भी जाती है वहां अपने साथ किसी ऐसे व्यक्ति को जरूर लेकर जाती है, जो उनकी दिलकश अदाओं के फोटो क्लिक कर सकें। बॉलीवुड में मल्लिका अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती है। मल्लिका ने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी काम किया है। मल्लिका का असली नाम रीमा लाम्बा है। मर्डर फिल्म से मल्लिका शेरावत बॉलीवुड में चर्चा में आई थीं।
RECENT NEWS
तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने...
रायपुर, 09 अगस्त 2026: Deputy CM Sharma Met Neet Qaulifying: कबीरधाम जिले के नेउर गाँव की तीन प्रतिभाशाली बहनों किरण, ज्योति और सुमन महोबिया...
80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री साय राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में...
रायपुर, 09 अगस्त 2026: CM Sai and Ministers will Host Flag: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आगामी 15 अगस्त, को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर...
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में जटिल गर्भाशय ट्यूमर की सफल सर्जरी
रायपुर, 09 अगस्त 2026: Successful surgery of uterine tumor: शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ने एक जटिल एवं चुनौतीपूर्ण...
सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री विष्णु देव...
रायपुर, 08 अगस्त 2026: CM Sai at Sen Shakti Sammelan: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सेन समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है।...
वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, सांभर शिकार मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए...
रायपुर, 9 अगस्त 2026: Strict action against wildlife smugglers: वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप के सख्त निर्देशों के बाद वन...















