पूर्व मंत्री को राजेश मूणत बृजमोहन ने दी जन्मदिन की बधाई, मूणत को बधाई देने लगा तांता

रायपुर,

पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने गुरुवार को अपना 59वा जन्मदिन मनाया. मूणत के जन्मदिन को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नज़र आया। मूणत के दीर्घायु की कामना करते हुए रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न आयोजन भी हुए.

सुबह 10 बजे से ही मूणत को जन्मदिन की बधाई देने बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता उनके मौलश्री विहार स्थित निवास पहुँचे। भाजपा नेताओं ने उन्हें फूल माला और गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान श्री मूणत ने सभी का आभार जताया और धन्यवाद ज्ञापित किया। दोपहर होते होते बड़ी संख्या में राजधानी के हर वार्ड से कार्यकर्ता अलग अलग टोलियों में पहुँचे। गुरुवार सुबह महादेव घाट के हटकेश्वर मंदिर में श्री मूणत के जन्मदिन के अवसर पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया, जिसमे बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, इसी तरह युवाओं के एक टोली ने शहर में मिठाइयों का वितरण किया। राजधानी के सभी 16 मंडलों में अलग अलग कार्यक्रम हुए,डीडी नगर गोल चौक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने रेड क्रॉस ब्लड बैंक के लिए रक्तदान किया।

WhatsApp Image 2022 04 28 at 6.20.16 PM

मूणत अपने जन्मदिन के अवसर पर रामनगर के शीतला मंदिर में आयोजित पूजा- अर्चना कार्यक्रम में शामिल हुए, यंहा उनका आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। इसके बाद शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत लोगों को प्रमाण पत्र का वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए, फिर बाल गंगाधर तिलक वार्ड में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की जनता ने मूणत के विधानसभा में किये पंद्रह वर्षो के कार्यों के प्रति स्वागत कर आभार प्रकट किया और आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी। मालूम हो मूणत ने कोरोना संक्रमण काल के चलते 2 साल तक अपना जन्मदिन नही मनाया था, इस बार कोविड19 मे छूट मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here