पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती कराया गया

 नई दिल्ली

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया है। 88 साल के डॉ. सिंह का इलाज AIIMS के कार्डियो न्यूरो टावर में किया जा रहा है।

देर शाम AIIMS के डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत अभी स्थिर है। उन्हें बुखार की वजह से भर्ती कराया गया है।

मनमोहन सिंह फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वो 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। मनमोहन की जांच के लिए दिल्ली AIIMS में एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। इसे वहां के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया हेड कर रहे हैं।

मनमोहन सिंह इस साल 19 अप्रैल को कोरोना वायरस से भी संक्रमित हो गए थे। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। 10 दिन के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी मिली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here