पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लग रहा है जानिए सूतक काल और प्रभाव

धर्म ज्योतिष

वर्ष  2022 का पहला चंद्र ग्रहण इस माह में लगने वाला है। बता दें कि वर्ष  2022 में केवल दो चंद्र ग्रहण लगेंगे और दोनों ही चंद्र ग्रहण पूर्ण होंगे। इससे पहले वर्ष  2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगा था। अब 15 दिन बाद यानी 16 मई को चंद्र ग्रहण लग रहा है। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। 16 मई को वैशाख की भी पूर्णिमा है। ऐसे में इस दिन पवित्र नदियों में स्नान दान किया जाता है।

वर्ष  2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगेगा। इस दिन चंद्र ग्रहण का प्रारंभ सुबह 07 बजकर 02 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा।

वैशाख पूर्णिमा  तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 15 मई दिन रविवार को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से हो रहा है और समापन अगले दिन 16 मई दिन सोमवार को सुबह 09 बजकर 43 मिनट पर होगा। ऐसे में वैशाख पूर्णिमा 16 मई को मनाया जाएगा।

चंद्र ग्रहण का सूतक काल

चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 09 घंटे पहले ही प्रारंभ हो जाएगा। हालांकि सूतक काल उसी जगह पर मान्य होता है जहां पर चन्द्र ग्रहण दिखाई देता है। जिस देश में चन्द्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा वहां चन्द्र ग्रहण मान्य नहीं होगा।

सूतक काल का समय 

सूतक काल 15 मई को रात 10 बजकर 02 मिनट से लग जाएगा। चंद्र ग्रहण के समापन के साथ ही सूतक काल समाप्त हो जाएगा।

वर्ष 2022  में कब-कब पड़े रहे चंद्र ग्रहण , 2 चंद्र ग्रहण पड़ रहे हैं। 

  • पहला चंद्र ग्रहण- 16 मई 2022
  • दूसरा चंद्र ग्रहण- 8 नवंबर 2022

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here