दो वर्षों के बाद बच्चों में लौटी ख़ुशी ,स्वामी विवेकानंद उत्कर्ष परिषद के तत्वाधान में खेली होली-श्रीमती दीप्ति प्रमोद दुबे

रायपुर,

आज दिनांक 17/03/2022 प्रति वर्ष स्वामी विवेकानंद उत्कर्ष परिषद द्वारा बाल होली महोत्सव मनाया गया जिसमें बच्चों को संस्था की सचिव श्रीमती दीप्ति प्रमोद दुबे ने इस वर्ष के भक्त प्रहलाद की कथा सुनाकर बच्चों को पिचकारी गुलाल वितरित की। दीप्ति दुबे ने बताया कि बाल पन से बच्चों को जो त्योहार या उत्सव मनाये जाते हैं उनके कारणों को बताये जाने से सनातन धर्म के बारे में बच्चों में जागृति आती है तथा इस माध्यम से बच्चे अनुशासित रहने की प्रेरणा लेते हैं दीप्ति दुबे ने बताया विभिन्न परिधान में बच्चे भगवान कृष्ण,प्रहलाद,होलिका की भूमिका में रंगा रंग कार्यक्रम मनाया। इस अवसर पर संस्था के  सदस्य मौजूद रहे हैं रजनी तिवारी, प्रमिला तिवारी संस्था के सलाहकार सुभाष तिवारी,शैलु दुबे स्मिता गुप्ता,राहुल गुप्ता,आर्य दुबे,वेद प्रकाश तिवारी, रेयांश गुप्ता मनीष तिवारी एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here