एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे आए दिन अपने बयानों को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ऋचा चड्ढा ने ट्रोलर्स के बारे में बात की है और उन्हें करारा जवाब भी दिया है। इस दौरान ऋचा ने बताया कि उन्हें ट्रोल्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है। ऋचा चड्ढा ने कहा, दो तरह के ट्रोल होते हैं। एक जो आपकी राय के लिए आपको ट्रोल करते हैं और दूसरे जो भाड़े के ट्रोल होते हैं, ये दो कौड़ी के ट्रोल कौन हैं? मैं इन ट्रोल्स पर ध्यान नहीं देती हूं, क्योंकि बहुत ज्यादा बेरोजगारी है और ये लोग हैशटैग ट्रेंड करके पैसा कमाते हैं। ऋचा चड्ढा ने आगे कहा, आखिरकार ट्रोल तो बस ट्रोल ही होता है। चाहे वो राइट विंग इकोसिस्टम से हों या लेफ्ट विंग का हो, मुझे वास्तव में इन ट्रोल्स से फर्क नहीं पड़ता। यह ट्रोल्स ही मुझे फेमस बनाते हैं। मुझे लगता है कि उन्हें नहीं पता कि वे अनजाने में मेरी कितनी हेल्प करते हैं। ऋचा चड्ढा को ‘ओए लक्की! लक्की ओए!’ जैसी फिल्म में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने ‘द गैंग आॅफ वासेपुर’, ‘मसान’ और ‘फुकरे’ जैसी फिल्में भी की हैं। आखिरी बार वे डायरेक्टर सुभाष कपूर की फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ में नजर आई थीं। ऋचा अब जल्द ही वेब सीरीज ‘कैंडी’ और ‘इनसाइड एज’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा वे ‘फुकरे 3’ में भी नजर आने वाली हैं।
RECENT NEWS
भारतीय आसमान में जुट रही हैं सात देशों की वायु सेनाएं, हवाई शक्ति का...
नई दिल्ली 27 सितंबर । bhartiya aasman : भारत का आसमान अगले कई दिनों तक अलग-अलग देशों के सैन्य विमानों की गतिविधियों का गवाह...
एशियन गेम्स: सर्वेश ने पुरुषों की हाई जंप में जीता सिल्वर, पारुल ने महिलाओं...
नागोया, 27 सितंबर । asian games sarvesh : एशियन गेम्स 2026 में रविवार को भारत के सर्वेश कुशारे ने पुरुषों की हाई जंप में...
साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक; नौकरी, कारोबार, धन और स्वास्थ्य...
राशिफल ; 27 सितंबर । saptahik rashifal 28 september se 4 october : साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक; लग्नराशि पर...
छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर, 26 सितंबर: Sanju Devi Bhartiya Mahila Kabaddi Team: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने...
शासकीय प्राथमिक शाला हतबंद में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हथबंद । 26 सितंबर: Vriksharopan evam Paryavaran Sanrakshan: छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षक मंडल द्वारा आयोजित सेवा संकल्प महोत्सव के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला हतबंद में...
















