तिरंगे के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा, कोरोना संकट पर UAE ने भारत को दिया एकता का पैगाम

 
आबूधाबी

कोरोना वायरस ने भारत में कोहराम मचा रखा है और इस विकट परिस्थिति में भारत को अलग अलग देशों से मदद मिलनी शुरू हो गई है। भारत के बेहद करीबी दोस्त यूएई ने इस मुश्किल वक्त में भारत को ढाढ़स बंधाया है और एक दोस्त होने के नाते भारत भारत को पूरी तरह से सहयोग करने की बात कही है। कोरोना से जूझते भारत को समर्थन करने के लिए यूएई ने दुनिया के सबसे ऊंचे बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंग में प्रज्जलित कर भारत के साथ अपनी सहानुभूति प्रकट की है। संयुक्त अरब अमीरात भारत का बेहद अहम सहयोगी और दोस्त माना जाता है और दोनों देश बेहद अहम रणनीतिक साझेदार भी हैं।
 
तिरंगे के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा
कोरोना वायरस जूझते भारत की मदद करने के लिए विश्व के कई देश सामने आ चुके हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस और यूरोपीयन यूनियन के अलावा रूस भी लगातार भारत की मदद कर रहा है। ऐसे वक्त में यूएई ने भी भारत के साथ अपनी एकजुटता दिखाने की कोशिश की है। यूएई ने भारत के प्रति अपना प्यार और समर्थन दिखाने के लिए बुर्ज खलीफा को तिरेंग के रंग में रग दिया। दुनिया के सबसे ऊंचे इमारत से भारत के लिए संदेश लिखा था #StayStrongIndia। रविवार देर रात यूएई स्थिति भारतीय दूतावास ने बुर्ज खलीफा के तिरंगे के रंग में रंगने वाला वीडियो जारी किया है, वीडियो के कैप्शन में यूएई ने लिखा था कि भारत कोरोना के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है ऐसे में भारत का दोस्त यूएई भारत को संदेश भेजता है कि यूएई भारत के साथ है और जल्द ही भारत में जल्द ही सबकुछ ठीक हो। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से बुर्ज खलीफा तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here