हॉकी लेजेंड मेजर ध्यानचंद की बायोपिक पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। शुरूआत में करण जौहर ने इस बायोपिक के राइट्स खरीदे और इसे शाहरुख खान के साथ बनाना चाहते थे। लेकिन इस फिल्म को लेकर बहुत डिले होता चला गया। अब रॉनी स्क्रूवाला ने इस बायोपिक के राइट्स खरीद लिए हैं और 2022 तक इसे बहुत बड़े स्केल पर शुरू करने जा रहे हैं। खबरे थी कि वरुण धवन इस फिल्म में हॉकी खेलते नजर आएंगे। उन्हें हॉकी मेजर ध्यानचंद की बायोपिक का प्रस्ताव मिला था। वरुण ने फिल्म में दिलचस्पी भी दिखाई थी। वह इसे लेकर इसलिए भी बेहद उत्साहित थे क्योंकि वरुण पहली बार किसी बायोपिक में काम करने जा रहे थे, लेकिन अब वह अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म से बाहर हो गए हैं। खबरों के मुताबिक वरुण अब इस फिलम का हिस्सा नहीं होंगे। डेट्स ना होने की वजह से उन्हें यह फिल्म छोड़नी पड़ी है। निमार्ता रॉनी स्क्रूवाला लॉकडाउन के बाद फौरन फिल्म की शूटिंग शुरू करना चाहते थे, लेकिन वरुण ने पहले से ही कई फिल्मों को लेकर कमिटमेंट किया हुआ है। वरुण को कहानी बेहद पसंद थी, लेकिन इसकी तैयारी और शूट में समय बहुत ज्यादा लगता। लिहाजा वरुण को फिल्म के लिए मना करना पड़ा। ध्यानचंद को खेल जगत की दुनिया में ‘दद्दा’ कहकर पुकारते हैं। उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। ध्यानचंद ने वर्ष 1926 से 1948 तक भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। 1928, 1932, 1936 में हुए ओलंपिक में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। करीब 185 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और इनमें 400 से अधिक गोल किए। मेजर ध्यानचंद के प्रशंसकों में जर्मनी का शासक एडोल्फ हिटलर और क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रेडमैन भी थे। वरुण धवन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भेड़िया’ में मुख्य भूमिका निभाएंगे। उन्हें फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में भी देखा जाएगा। वरुण जल्द ही फिल्म ‘रणभूमि’ में नजर आएंगे। वह फिल्म ‘सनकी’ में भी नजर आ सकते हैं।
RECENT NEWS
छत्तीसगढ़ राज्य श्रम संहिता नियमों संबंधी बैठक सम्पन्न
रायपुर, 09 जुलाई 2026: Meeting regarding CG Labour Code rules: मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य श्रम संहिता नियमों संबंधी बैठक आयोजित...
Be Aware of Job Scams: Fraudsters Demand Money for Scheduling Job Interviews
Article: 09.07.2026: Be Aware of Job Scams: As thousands of fresher graduates and young professionals across India actively search for employment opportunities, cyber criminals...
छत्तीसगढ़ : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
रायपुर, 8 जुलाई (आईएएनएस)। chhattisgarh eow ki badi karravai : छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को...
माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर असर नहीं
जम्मू, 8 जुलाई (आईएएनएस)। mata vaishno devi : श्री माता वैष्णो देवी भवन जाने वाले मार्ग पर बुधवार शाम को भूस्खलन हुआ, लेकिन यात्रा...
भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था, आईएमएफ ने 2026 में लगाया...
नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। bharat : वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ...















