टॉस्क फोर्स और प्रशासन ने संभाला राहत व पुनर्वास का मोर्चा – मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ग्वालियर-चंबल संभाग में आई बाढ़ की महाविभीषिका से जनजीवन प्रभावित हुआ है। पीड़ित व्यक्तियों की सहायता के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित 12 विभागीय मंत्रियों की टॉस्क फोर्स ने प्रभावित क्षेत्रों में उतरकर राहत और पुनर्वास का मोर्चा संभाला है। प्रशासन भी पूरी ताकत से राहत कार्यों में लगा है। राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण का कार्य जारी है। प्रभावितों में राहत वितरण का काम तेजी से चल रहा है। तात्कालिक राशन और अनाज का प्रबंधन किया गया है। तात्कालिक आवास की व्यवस्था भी हो रही है। फसलों के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। क्षति का विस्तृत आंकलन होना अभी शेष है। बाढ़ में ध्वस्त हुए प्रत्येक मकान के लिए एक लाख 20 हजार रूपए की राशि का वितरण आरंभ हो गया है। मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा में यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पुनर्वास के कार्य भी जारी है। श्योपुर जिले में बिजली की व्यवस्था को पुनर्स्थापित कर दिया गया है। अब केवल पाँच गाँवों में बिजली पुनर्स्थापन का कार्य शेष है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में बीमारी नहीं फैले इसके लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। पुनर्निमाण के कार्य जैसे टूटी हुई सड़कों और पूलों को बनाने
में समय लगेगा। इस ओर प्रभारी मंत्री विशेष ध्यान दे रहे हैं। केन्द्रीय दल ने भी क्षेत्र का दौरा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here