छत्तीसगढ़ में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा ” लू की चपेट में छत्तीसगढ़ ”

रायपुर

छत्तीसगढ़ में मौसम ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। प्रदेश में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने गुरुवार को अप्रैल महीने का सबसे गर्म दिन होने का अनुमान जताया है। इस दौरान रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के एक दो जगह में लू चलने का अनुमान है। वहीं राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को रायगढ़ में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इस दौरान रायपुर का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बिलासपुर में 43.4, दुर्ग में 43.2, राजनांदगांव में 42.9, पेंड्रा रोड में 41.6और अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। केवल जगदलपुर में अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने बताया है, एक द्रोणिका पूर्वी विदर्भ से दक्षिणी तमिलनाडु तक विस्तारित है। प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में उत्तर से गरम और शुष्क हवा और दक्षिणी क्षेत्र में दक्षिण से अपेक्षाकृत ठंडी और नमी युक्त हवा आ रही है। इस से लू और तापमान बढ़ने के साथ प्रदेश में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने और एक-दो स्थानों पर अंधड़ भी चलने की आशंका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here