छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह मंडावी का आकस्मिक निधन

रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह मंडावी का आकस्मिक निधन हो गया। आज सुबह चारआमा से रायपुर आते समय हृदय घात होने पर निधन हो गया।  वे 58 वर्ष के बहुत मिलन सार अच्छे व्यक्ति थे। उन्होंने नवगठित छत्तीसगढ़ के गृह राज्यमंत्री और विधानसभा के उपाध्यक्ष सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया और प्रदेश की सेवा की। वे वर्ष 1998 प्रथम बार म.प्र. विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए , वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस म.प्र.और महासचिव, युवा कांग्रेस, म.प्र. भी रहे है ।  उसके बाद 2013 और 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। श्री मंडावी छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष भी रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री मनोज सिंह मंडावी आदिवासी समाज के बड़े नेता थे। वे आदिवासियों की समस्याओं को विधानसभा में प्रभावशाली ढंग से रखते थे।

श्री मंडावी आदिवासी समाज की उन्नति और अपने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहे। प्रदेश के विकास में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने श्री मनोज सिंह मंडावी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here