गौतम अडानी ने जेफ बेजोस को पछाड़ा, कमाई में दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंचे

नई दिल्ली,

इस साल अब तक कमाई के मामले में भारतीय अरबपतियों में अडानी ग्रुप के चेयरमैन, गौतम अडानी अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने एशिया के सबसे बड़े अमीर मुकेश अंबानी को ही नहीं बल्कि दुनिया के बड़े रईसों को भी पीछे छोड़ दिया है। इस साल अडानी की संपत्ति में 52 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इस मामले में अडानी  मार्क जुकरबर्ग, जेफ बेजोस, स्टीव वॉल्मर, लैरी एलिशन, वॉरेन बफेट जैसे टॉप-10 अरबपतियों से काफी आगे हैं।

इस दौरान इनसे आगे केवल एलन मस्क, बर्नार्ड आर्नाल्ट ही हैं। एलन मस्क की संपत्ति में इस साल अब तक 124 अरब डॉलर की उछाल आई है। वहीं बर्नार्ड ऑर्नाल्ट ने इस दौरान 56 अरब डॉलर कमाए, जबकि लैरी पेज ने 47 अरब डॉलर। वहीं सर्गी ब्रिन के नेटवर्थ में इस साल 45 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका है।

भारतीय अरबपतियों की बात करें तो इस साल अब तक मुकेश अंबानी की संपत्ति में 20.5 अरब डॉलर, गौतम अडानी की संपत्ति में 52 अरब डॉलर, शिव नाडर  की संपत्ति में 5.29 अरब डॉलर, अजीम प्रेम जी की संपत्ति में 11.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स की ताजा लिस्ट के मुताबिक एलन मस्क 294 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं। जेफ बेजोस 200 बिलियन डॉलर के साथ दूसरे और बर्नार्ड आर्नाल्ट 170 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। चौथे नंबर पर 137 अरब डॉलर के साथ बिल गेट्स चौथे पोजीशन पर हैं। लैरी पेज 130 अरब डॉलर पांचवें स्थान पर, सर्गी ब्रिन 125 अरब डॉलर के साथ छठे, मार्क जुकरबर्ग 122 अरब डॉलर के साथ सातवें स्थान पर हैं।

स्टीव बॉल्मर 118 अरब डॉलर के साथ आठवें और लैरी एलिशन 113 अरब डॉलर के साथ 9वें स्थान पर हैं। वॉरेन बफेट 104 अरब डॉलर के साथ 10वें और मुकेश अंबानी 97.2 अरब डॉलर के साथ 11वें स्थान पर हैं। गौतम अडानी 85.8 अरब डॉलर के साथ 13वें स्थान पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here