खैरागढ़ की जनता भाजपाई दुष्प्रचार की हवा निकाल देगी – सुशील आनंद शुक्ला

खैरागढ़ कांग्रेस सरकार के काम और भूपेश बघेल की विश्वसनीयता के दम पर जीतेंगे....... रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, धरमलाल कौशिक जैसे नेता खैरागढ़ में औपचारिकता दिखा रहे थे। रमन सिंह और बृजमोहन अग्रवाल को ज्यादा बोलने का जो बुखार चढ़ गया है वह दो रोज में उतरने वाला है।

सुशील
नक्सल घटना में शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजली - कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
रायपुर

कांग्रेस ने कहा कि खैरागढ़ चुनाव कांग्रेस सरकार के तीन साल के कामो और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विश्वसनीयता की दम पर जीतने जा रहे हैं।कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जनता को पूरा भरोसा है कांग्रेस के चुनाव जीतने के 24 घण्टे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खैरागढ़ छुईखदान गंडई को जिला बना देंगे । जनता को भरोसा है जो कांग्रेस अपने जनघोषणा पत्र के 90 प्रतिशत से अधिक वायदो को मात्र सवा तीन साल में पूरा कर दिया है वह कांग्रेस खैरागढ़ के विकास के लिए जारी 29 विन्दुओ के घोषणा पत्र को पूरा कर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा करेगी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को सलाह दी है कि वे खैरागढ़ में अपनी खैर मनाएं। कांग्रेस की चिंता करने की उन्हें कोई जरूरत नहीं है। खैरागढ़ चुनाव कांग्रेस भारी अंतर से जीत रही है। इस उपचुनाव का परिणाम रमन सिंह को पहले से ही मालूम है इसलिए देश भर से बटोरकर प्रचार करने कई सारे नेता बुलाये गए। छत्तीसगढ़ की जनता जिन भाजपा नेताओं को देखना भी पसंद नहीं करती, उन्हें अपनी हैसियत का पता है। रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, धरमलाल कौशिक जैसे नेता खैरागढ़ में औपचारिकता दिखा रहे थे।

कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा के इन नामचीन नेताओं पर भारी पड़े। रमन सिंह और बृजमोहन अग्रवाल को ज्यादा बोलने का जो बुखार चढ़ गया है वह दो रोज में उतरने वाला है। इन्हें प्रदेश की जनता पहले ही विधानसभा चुनाव, तीन उपचुनाव, नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में इन्हें ठुकरा चुकी है। अब खैरागढ़ की जनता भी भाजपा नेताओं को उनकी औकात बता देगी। रमन सिंह जरा सांस ले लें, जितना हवा में उड़ रहे हैं, उनका गुब्बारा हवा में फूटने वाला है और वे उसी तरह जमीन पर गिरने वाले हैं, जैसे हर चुनाव में मुंह के बल गिर रहे हैं।

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि खैरागढ़ में भाजपाई दुष्प्रचार की हवा निकल गयी है ।रमन सिंह सहित भाजपा ने वहाँ खूब झूठ परोसा लेकिन उनके झूठ का पत्तल उनके मुंह पर उड़ कर उल्टा पड़ा है।15 साल तक कमीशनखोरी के लिए कर्ज लेकर छत्तीसगढ़ को लूटने वाले आज गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला और सयान सबको न्याय देने के साथ ही छत्तीसगढ़ के चप्पे चप्पे का विकास करने वाली भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ झूठ का कारोबार कर रहे हैं, यह इनकी राजनीतिक धूर्तता है, जिसे खैरागढ़ की जनता समझती है। अब रमन सिंह यह सोचें कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहते हुए अपनी जन्मभूमि में हारने के बाद अपने नेतृत्व को दिल्ली में क्या मुंह दिखाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here