खास उपहार किसानों को देने की तैयारी में नीतीश सरकार

दरभंगा.

सीएम नीतीश कुमार की सरकार किसानों को लेकर चिंतित है। वह सूबे के किसानों को एक अनमोल उपहार देने जा रही है। कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक हजार किसानों के क्षमता वाला किसान ऑडिटोरियम का निर्माण होगा। वे शनिवार को जाले कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कहा कि किसान वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण लेकर खेती को मूल आधार बनाएं। अपने खेतों की मिट्टी की जांच कराएं। खेतों में रासायनिक खाद का उपयोग नहीं करें। कृषि मंत्री ने मिथिला के राजा विदेह को आदर्श किसान बताया। कहा कि जिनके हल जोतने से मिथिला की धरती से सीता जैसी पुत्री उत्पन्न होती हो, वह धरती किसान के लिए वरदान है।

स्थानीय विधायक सह श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि किसानों को अपनी आय दोगुनी करानी है तो आत्मा परियोजना से जुड़ें। उन्होंने जाले की सबसे बड़ी समस्या मरखाही चौर में जलजमाव को बताते हुए कृषि मंत्री से जाले में मत्स्य महाविद्यालय की स्थापना कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में करने का अनुरोध किया।

राजद शासनकाल में महिलाओं को मिला सबसे अधिक सम्मान

मुजफ्फरपुर : राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डा. उर्मिला ठाकुर ने कहा कि राजद के शासन साल में महिलाओं को सबसे अधिक सम्मान मिला। महिलाएं अपने अधिकारों से वंचित थीं। राजद शासन में उनको आवाज मिली। भगवतिया देवी जैसी गरीब महिलाएं चुनाव जीतकर लोकसभा तक पहुंचीं।

महिलाएं शोषण का शिकार हैं। उनके साथ रोजाना कोई न कोई घटनाएं हो रही हैं। सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल रही है। वे शनिवार को रामभजन मार्केट स्थित महानगर राजद कार्यालय में संवाददाताओं से मुखातिब थीं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को गैस सिलेंडर दिया लेकिन सिलेंडर को इतना महंगा कर दिया कि वह गरीबों की पहुंच से दूर हो गया। उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी की महिला इकाई को सशक्त बनाना है।

इसके लिए बूथ स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं की तैनाती की जाए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और जिले में संगठन को सबल बनाने को आधी आबादी से जुडऩे को गया। अध्यक्षता महानगर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रेणु सहनी ने की।

संचालन प्रधान महासचिव सहाना कुरैशी ने किया। मौके पर महिला राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष राजमणि, नमिता नीरज, अमिता भारती, मुदूला ठाकुर, काजल ठाकुर, जोहरा अंजारी, बंदना भारती, मोरना खातून, रजिया खातून, मीना देवी आदि मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here