कोविड निर्देशों के तहत पर्यटन स्थल खुले

आगरा
आगरा शहर पूरे विश्व में स्मारकों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ देश-विदेश से सैलानी ताजमहल, फतेहपुर-सीकरी, सिकंदरा, ऐत्याउद्दौला जैसे स्मारकों को देखने प्रतिदिन आते हैं। कोरोना काल में लंबे समय के लिए ताजमहल सहित सभी स्मारक बंद कर दिए गए। कुछ समय पहले इन स्मारकों को खोलने की अनुमति दी गई है।

आगरा के डी.एम. प्रभु ऐन सिंह ने कहा कि स्मारक देखने एक बार में 650 लोग ही अंदर जा सकेंगे ताकि कोविड प्रोटोकाल का सुचारू रूप से पालन किया जा सके। सतर्कता से लोगों को नियंत्रित करने हेतु टीम बनाई गई तथा कोरोना गाइड लाइन बनाई गई। स्मारक पिछले वर्ष मार्च की 17 तारीख से बंद था। 21 सितम्बर 2020 से निर्देशों सहित इसे खोलने की अनुमति दी गई लेकिन कोविड की दूसरी वेब आने पर 16 अप्रैल 2020 से स्मारक पुन: बंद किए गए।
    
16 जून 2020 से इन स्मारकों को पुन: खोलने का निर्णय लिया गया। ताजमहल को प्रतिदिन तीन बार सैनिटाइज किया जा रहा है। जिसे सुपरिटेंडेंट, पुरातत्व विभाग द्वारा क्रियान्वित किया जाता है। केवल ऑनलाइन टिकट ही लोगों को लेने होते हैं। एक फोन नम्बर से 5 टिकट बुक हो सकते हैं।

हर सैलानी को मुख्यद्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज कराना अनिवार्य होगा। मास्क पहनना भी अनिवार्य है। सैलानी अपने साथ पीने का पानी और हैंड-सैनिटाइजर अवश्य ले कर आएं। बराबर एक-दूसरे से समुचित दूरी बना कर रखें और स्मारक की किसी चीज को हाथ से स्पर्श न करें।

हमारे देश के पुरातत्व विभाग के द्वारा निर्देश दिया गया कि 16 जून से देश के सभी स्मारकों, म्यूजियमों एवं पर्यटक स्थल खोले गये। कुछ 3,633 स्मारक एवं 50 म्यूजियम समस्त देश में सुचारू रूप से सभी निर्देशों का पालन करते हुए पर्यटकों के लिए खुल चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here