कोरोना की संभावित लहर से निपटने आयुर्वेदिक कॉलेज में 250 शैय्या युक्त कोविड अस्थाई अस्पताल तैयार

रायपुर
संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार के साथ आयुर्वेदिक कॉलेज में तैयार किए गए अस्थाई कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर प्रभात मलिक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल, नगर निगम के अपर आयुक्त सुनील चंद्रवंशी भी साथ थे। 271590916 2219757578176188 4043590169264858326 n
इस सर्व सुविधा युक्त अस्थाई कोविड सेंटर में नवजात शिशुओं, बच्चों, वयस्कों व बुजुर्गों का कोरोना संबंधी उपचार हेतु उत्कृष्ट प्रबंध किए गए हैं। कोविड अस्पताल में 250 कोरोना मरीजों के उपचार की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है। यहां नवजात शिशुओं और बच्चों के लिए पृथक से वार्ड तैयार किए गए हैं, जिन्हें बच्चों की पसंद के अनुरूप आकर्षक थीम व खेलकूद उपकरणों के साथ सजाया गया है। संसदीय सचिव उपाध्याय ने आयुर्वेदिक कॉलेज के निरीक्षण के उपरांत अटारी में तैयार किए जा रहे अस्थायी कोविड केयर सेंटर का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव, स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीष मैजरवार, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा सहित जोन का अमला भी उपस्थित रहा।
संसदीय सचिव व रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने  चिकित्सकों से आयुर्वेदिक अस्पताल में बने अस्थायी कोविड अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली एवं दिशा निर्देश भी दिए। कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नगर निगम एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के साथ मिलकर कोरोना की संभावित लहर के दौरान भर्ती मरीज़ों को उन्नत चिकित्सा सेवा देने शासकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में 250 शैय्या युक्त अस्थायी कोविड अस्पताल तैयार किया गया है। यहां नवजात शिशुयों, बच्चों एवं वयस्क मरीजों के उपचार की सम्पूर्ण व्यवस्था की गई है। 271559618 2219757821509497 1633846826688446543 n 271665207 2219757988176147 2704797192104650088 n
अस्थायी कोविड अस्पताल के शिशु वार्ड जहां बच्चों का उपचार होगा उस वार्ड में बच्चों के लिए खिलौने, मनोरंजक खेल उपकरण व टीवी की व्यवस्था भी है। नवजात बच्चों के लिए नियोनेटल मशीन से लैस कक्ष तैयार किए गए हैं, जहां 10 नवजात शिशुओं को एक साथ रखने की सुविधा है। यहां बने 40 बच्चों के वार्ड को उनकी पसंद के अनुरूप थीम पर तैयार कर आकर्षक स्वरूप दिया गया है। कोरोना मरीज़ों के स्वास्थ्य की सतत निगरानी के लिए कोरोना वार्ड पर सीसी टीवी कैमरा लगाया गया है जहां से ड्यूटी डॉक्टर और संबंधित नर्सिंग स्टाफ़ 24 घंटे निगरानी कर सहायता उपलब्ध कराएँगे। संसदीय सचिव उपाध्याय ने कहा है कि भर्ती मरीज़ों को इस अस्थायी कोविड अस्पताल में सभी सुविधाएँ सुलभ रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here