‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। रिपोर्ट्स की मानें तो कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से रुकी फिल्म की शूटिंग एक बार फिर शुरू होने जा रही है। चूंकि सरकार ने शूटिंग की इजाजत दे दी है। ऐसे में मेकर्स किसी तरह का वक्त बर्बाद नहीं करना चाहते। वे बैक टू बैक शेड्यूल शूट करते हुए फिल्म कंप्लीट करेंगे। पहले गानों की शूटिंग होगी और फिर जरूरी सीन्स पर पैचवर्क किया जाएगा। जुलाई-अगस्त में कोरोना की तीसरी लहर आने का अंदेशा है। इसे ध्यान में रखते हुए मेकर्स फिल्म को जल्दी से जल्दी कंप्लीट करना चाहते हैं। जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर इस फिल्म से आलिया भट्ट और अजय देवगन साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म का बजट करीब 325 करोड़ रुपए है और इसकी प्रस्तावित रिलीज डेट 13 अक्टूबर है।
RECENT NEWS
हापुड़ में भाजपा को मजबूती, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा और बसपा के पूर्व प्रत्याशी...
नई दिल्ली: Baspa Leaders joins BJP at Hapur: हापुड़ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पुष्पा देवी ने रविवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का...
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर...
ग्लासगो (स्कॉटलैंड)। India at Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व खेल मंच पर अपनी मजबूत...
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई उड़ान, पुणे रोड शो से...
रायपुर, 2 अगस्त 2026: Road Show on CG Tourism at Pune: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को देश के अग्रणी...
शिक्षा से विकसित छ.ग तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा...
रायपुर 2 अगस्त 2026: CM Sai shares roadmap with qualified NEET student: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय...
राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा...
रायपुर 2 अगस्त 2026: Drug-Free Youth Developed India Resolution Camp: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज देशभर में प्रारंभ हुए ‘नशा मुक्त युवा...















