कोरोना:देश में सामने आए के रिकॉर्डतोड़ मामले, 80 फीसदी से ज्यादा इन 8 राज्यों में

नई दिल्ली
शनिवार को देशभर में आए कोरोना वायरस के 93 हजार 249 नए मामलों में से 80 प्रतिशत से ज्यादा केस देश के आठ राज्यों में हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आकड़ों के मुताबिक, ये राज्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, दिल्ली,तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब कोरोना के 6 लाख 91 हजार 597 सक्रिय मामले हैं जो कुल संक्रमितों का 5.54 फीसदी है। बीते 24 घंटे के अंदर भी देशभर में कोरोना वायरस के 32 हजार 688 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और पंजाब की मिलाकर 76.41 प्रतिशत हिस्सेदारी है। अकेले महाराष्ट्र में ही देश के 58.19 प्रतिशत सक्रिया मामले हैं। भारत में शनिवार को कोरोना वायरस के 93 हजार 249 नए केस आए जो बीते कई महीनों का रिकॉर्ड तोड़ चुका है। अब देश में कोरोना से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 24 लाख 85 हजार 509 पहुंच चुकी है।

रोजाना आने वाले मामलों में महाराष्ट्र-पंजाब आगे
महाराष्ट्र और पंजाब देश के ऐसे दो राज्य हैं, जहां पिछले एक पखवाड़े से कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। आधिकारिक दस्तावेजों से यह जानकारी मिली है। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ कैबिनेट सचिव की बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों में बताया गया कि ये दोनों राज्य उन पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शामिल हैं, जहां दैनिक मामलों की अपनी पुरानी चरम संख्या से भी अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और गुजरात भी शामिल है।

इन राज्यों में नहीं हुई कोरोना से एक भी मौत
चिंता के बीच राहत भरी खबर यह है कि देश के 14 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे भी हैं जहां बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस की वजह से एक भी मौत नहीं हुई है। ये राज्य हैं- ओडिशा, असम, पुडुचेरी, लद्दाख, दमन-दीव, दादर नागरहवेली, नगालैंड, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, लक्ष्द्वीप, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह और अरुणाचल प्रदेश।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here