सालों बाद भी अगर पौराणिक धारावाहिकों की बात हो तो जुंबा पर रामांनद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत का ही नाम आता है। इन सीरियल्स ने खूब लोकप्रियता हासिल की। साथ ही इन सीरियल्स में काम करने वाले कलाकारों को भी खूब पहचान मिली। वहीं कोरोनावायरस की वजह से इन धारावाहिकों फिर से टेलिकास्ट किया गया था। जिसे देख सबकी यादें वापस से ताजा हो गई थीं। महाभारत के कई कलाकारों आज भी प्रसिद्ध हैं। वहीं कुछ गुमनामी की दुनिया में खो चुके हैं। जिनमें से एक नाम है नाजनीन का। नाजनीन ने महाभारत में पांडव पुत्रों की मां कुंती का रोल निभाया। चलिए आपको बतातें हैं कि कहां गुम हो गईं नाजनीन। बीआर चोपड़ा की महाभारत की कुंती उर्फ नाजनीन मुस्लिम घराने से ताल्लुक रखती हैं। नाजनीन एक्ट्रेस नीतू सिंह की भी काफी अच्छी दोस्त थीं। दोनों ही स्कूल में साथ पढ़ा करती थीं। बताया जाता है कि नीतू के घर नाजनीन का खूब आना-जाना लगा रहता था। साल 1972 में नाजनीन के हाथ पहली फिल्म लगी। फिल्म सारेगामापा से नाजनीन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। यहां से नाजनीन का फिल्मी सफर शुरू हो गया। जिसके बाद उन्होंने कोरा कागज, चलते-चलते जैसी फिल्मों में काम किया। कुछ समय बाद ही नाजनीन को बॉलीवुड में काम मिलना बंद हो गया और उन्होंने टीवी की ओर जाने का फैसला लिया। बताया जाता है कि बीआर चोपड़ा की महाभारत में सेलेक्ट होना कोई आसान बात नहीं थी। कलाकारों को कई आॅडिशन और टेस्ट राउंड से गुजरना पड़ा था। नाजनीन भी आॅडिशन दिया और वो कुंती के रोल के लिए फाइनल हो गईं। इस किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। नाजनीन ने कुंती के रोल को करने से बिकनी पहनकर इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया था। ये 80 के दशक की बात है। दरअसल, नाजनीन ने फिल्म चलते चलते में जया बच्चन की बहन का रोल निभाया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। साथ ही इसी फिल्म में नाजनीन के बिकनी सीन ने सनसनी फैला दी थी। बताया जाता है कि नाजनीन ने टीवी के बाद बी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया और महज 22 साल की उम्र में ही उनका एक्टिंग करियर थम गया। महाभारत की कुंती नाजनीन का एक्टिंग करियर बेहद ही छोटा रहा। आज वो कहां हैं और कहां किसी को नहीं पता। यहां तक उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी किसी को कोई जानकारी नहीं है। साथ ही ये बात भी कोई नहीं जानता है कि वो जिंदा हैं भी या नहीं।
RECENT NEWS
नालंदा विश्वविद्यालय ने शास्त्रार्थ की हमारी प्राचीन परंपरा को फिर से जीवंत किया :...
नई दिल्ली, 28 जून 2026 । Man Ki Baat 135th Episode: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह 11 बजे अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम...
आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें...
नई दिल्ली, 28 जून 2026 । Changes coming in effect from July 1st: अगला महीना शुरू होने में कुछ ही दिनों का समय बचा...
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 11 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, बैंकाक से आया यात्री गिरफ्तार
अहमदाबाद, 28 जून 2026 । Hydroponic cannabis worth 11 Cr seized: गुजरात के अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों...
‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान जलवायु परिवर्तन का सामना कर रहे देशों को...
विक्टोरिया (सेशेल्स), 28 जून 2026 । Guardian of the Blue Horizon: सेशेल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र...
उज्जैन के सिंहस्थ में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान: सीएम मोहन यादव
उज्जैन, 27 जून (आईएएनएस)। ujjain ke simhastha : मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में वर्ष 2028 में सिंहस्थ का आयोजन होने जा रहा...















