रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूसरे चरण के मतदान के बाद कांग्रेस के प्रति भरोसा बरकरार रखने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने जिस उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया है उससे साबित हो गया है कि कांग्रेस सरकार के पांच साल के कामकाज पर स्वीकृति की मुहर लगाई है। सीएम बघेल ने कहा है कि कांग्रेस भारी बहुमत के साथ फिर सरकार बनाएगी और फिर पहले की तरह ही मतदाताओं से किए अपने वादे निभाएगी। उन्होंने कहा है कि पिछले पांच साल सरकार ने जिस तरह किसान, मज़दूर, आदिवासी, युवाओं और महिलाओं सहित सभी वर्गों का खयाल रखा उसी की वजह से जनता का आशीर्वाद कांग्रेस को फिर से मिला है। उन्होंने युवाओं के उत्साह की विशेष रूप से सराहना की है। उन्होंने प्रदेश के कारोबारी वर्ग को भी धन्यवाद देते हुए कहा है कि वे इसी तरह कांग्रेस का साथ निभाते रहे तो जल्द ही छत्तीसगढ़ कारोबार में भी देश में अपना विशिष्ठ स्थान बनाएगा।
RECENT NEWS
रायसेन कृषि मेले में जाने से किसान पुत्र को रोका : जीतू पटवारी
भोपाल, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। raisen krishi : मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में कृषि मेला चल रहा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी...
हमारे देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब : पीएम मोदी
नई दिल्ली, 13 अप्रैल 2026। Nari Shakti Vandan Sammelan : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 'नारी...
ओडिशा: सुदर्शन पटनायक ने 20 फीट की रेत कलाकृति बनाकर आशा भोसले को श्रद्धांजलि...
भुवनेश्वर, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। odisha sudarshan patanaayak : पद्म पुरस्कार से सम्मानित और प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रविवार को ओडिशा के पुरी...
IPL 2026 MI vs RCB: वानखेड़े में बैंगलोर ने मुंबई को 18 रनों से...
खेल: 12 अप्रैल 2026: IPL 2026 MI vs RCB: आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए...
बजट क्वेस्ट 2026: MY भारत छत्तीसगढ़ ने महिला आरक्षण विधेयक पर ‘मॉक पार्लियामेंट’ का...
रायपुर, 12 अप्रैल 2026: Budget Quest 2026 Mock Parliament: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत, MY भारत छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय...
















