एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया का दौरा कार्यक्रम

रायपुर,

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया आज रात्रि 7.45 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेगे। रात्रि 8.30 बजे सर्किट हाउस रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक में भाग लेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 16 और 17 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित बैठक में भाग लेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 18 जुलाई सोमवार को रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना होंगे।
 एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में 16 जुलाई शनिवार को दोपहर 12 बजे प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों एवं 17 जुलाई रविवार को दोपहर 12 बजे प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here