बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं। वो अपने फैन्स के साथ हमेशा इंटरेक्शन करती रहती हैं। फैन्स भी इलियाना से दिलखोल कर सवाल पूछते हैं और इलियाना उन्हें हमेशा मजेदार सलाह देती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस की एक थ्रोबैक चैट वायरल हो रही है, जिसमें वो अपने एक फैन को पीरियड्स में अपनी मंगेतर से किस तरह डील करे इस पर सुझाव दे रही हैं। पिछले साल, एक फैन ने इलियाना से उसकी मंगेतर के पीरियड के बारे में सवाल किया था। पीरियड्स के दौरान महिलाओं के मूड स्विंग्स को दिखाने वाले एक मीम को शेयर करते हुए एक फैन ने इलियाना से पूछा, मेरी मंगेतर के साथ ऐसी कंडीशन हो तो इसे संभालने के लिए मुझे क्या करना चाहिए, मेरी मदद करें। मैं उसे चोट नहीं पहुंचाना चाहता। इलियाना ने इसका जवाब देते हुए कहा, सावधानी से अप्रोच करें। या तो उसे पागलों की तरह कडल करने के लिए तैयार रहें या उसके आस-पास भी न दिखाई दें। ‘अगर वह गुस्सा करने लगे तो उस के पास चॉकलेट फेंक कर भाग जाओ’। इलियाना ने हला ही में एक इंटरव्यू में ये पूछे जाने पर कि क्या फिल्म इंडस्ट्री एक क्रूर जगह है। तो उन्होंने इससे सहमती जताई और बोलीं, बेशक, यह (फिल्म उद्योग) क्रूर है, लेकिन यह लोगों पर निर्भर करता है। अगर वे (लोग) आपको पसंद करते हैं तो आपको बस यही चाहिए। आप चाहते हैं कि लोग आपको देखना पसंद करें। वर्क फ्रंट की बात करें तो इलियाना फिल्म ‘बिग बुल’ में नजर आई थीं और अब इलियाना रणदीप हुड्डा के साथ वो ‘अनफेयर ऐंड लवली’ में नजर आएंगी। फिल्म का बैकग्राउंड हरियाणा से है और यह हमारे देश के फेयर स्किन के जुनून और उससे सांवली लड़कियों को होने वाली मुश्किलों पर बेस्ड है।
RECENT NEWS
नवोदित युवा कवि चित्रेश चंदेल के कविता संग्रह “बिट्स ऑफ इमोशन्स” का विमोचन
रायपुर : दिनांक 27 जुलाई 2026। Book Launch Bits of Emotions: कविताएं विचारों के संप्रेषण का श्रेष्ठ माध्यम हैं। कविताओं के माध्यम से हम...
परित्यक्त बच्चों को नया जीवन और परिवार दे रही ‘मातृछाया‘: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
रायपुर, 27 जुलाई 2026: Matruchhaya Seva Bharati: महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर के कोटा स्थित सेवा भारती...
मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मिल रहा आत्मनिर्भरता...
रायपुर, 27 जुलाई 2026: Children gaining strength of self-reliance: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा को केवल विद्यालय तक सीमित न...
कारगिल के वीरों का बलिदान देश की भावी पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज रहेगा:...
रायपुर, 27 जुलाई 2026: Kargil Vijay Diwas Tribute-paying Event: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के सभागृह में आज 'कारगिल विजय दिवस' के अवसर पर...
हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन
बस्तर: Bailadila Kabaddi League Season-1: नवरत्न कंपनी एनएमडीसी द्वारा अपने नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत आयोजित बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 का रविवार को...













