एक्ट्रेस कंगना रनोट अपना ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद अब दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रही हैं। कंगना अब इंस्टाग्राम पर एक्टिव हो गई हैं और पोस्ट शेयर कर अपनी बातें रख रही हैं। शुक्रवार को कंगना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर एक ट्वीट और एक समाचार रिपोर्ट पर कमेंट किया है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि दिल्ली में आॅक्सीजन जमाखोरी और मिसमैनेजमेंट हो रहा है। उन्होंने इस पर गुस्सा भी जाहिर किया है। कंगना ने पोस्ट शेयर कर लिखा, "इंडिया को अधिक आॅक्सीजन की जरूरत नहीं है। इसे ईश्वर से डरने की आवश्यकता है। इन जैसे गिद्धों को शर्म आनी चाहिए।" कगंना ने दूसरी पोस्ट में लिखा, इतने चोर हैं इस देश में, आॅक्सीजन की नहीं थोड़े इमान की जरूरत है इंसानियत को। बंगाल चुनावों में तृणमूल की बड़ी जीत और उसके बाद राज्य में शुरू हुई चुनावी हिंसा पर कंगना ने कई विवादित ट्वीट किए थे। इनमें से एक ट्वीट में उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम लिए बगैर उनकी तुलना ताड़का से की थी। उन्होंने लिखा था, वो रावण नहीं है, रावण तो महान राजा था। वो तो खून की प्यासी ताड़का है। जिन लोगों ने उसे वोट दिया है, उनके हाथ भी खून से रंगे हैं। इस तरह के विवादित ट्वीट के बाद ट्विटर ने कंगना का अकाउंट सस्पेंड कर दिया था। ट्विटर के प्रवक्ता ने कहा था कि ट्विटर के नियमों के लगातार उल्ल्ंघन के चलते कंगना का अकाउंट सस्पेंड किया गया है।
RECENT NEWS
पेसा और FRA के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में टास्क...
रायपुर, 5 अगस्त । pesa aur fra ke prabhavi kriyanvayan : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज महानदी मंत्रालय भवन में वन...
‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री साय ने माँ के नाम लगाया पीपल...
रायपुर, 5 अगस्त । pipal for pipul abhiyan : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ करते हुए नया रायपुर में आयोजित...
छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल;1,460 गौधाम होंगे स्थापित; बेसहारा पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय
रायपुर,5 अगस्त । chhattisgarh sarkar ki badi pahal : राज्य में घुमंतू और बेसहारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय देने, गौ-संरक्षण को बढ़ावा देने और...
मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन आमंत्रित; मिलेंगे 24 हजार रुपये तक...
रायपुर, 5 अगस्त । mukhyamantri lok kalakar protsahan : छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और कलाकारों को आर्थिक...
bhilai ispaat : भिलाई इस्पात संयंत्र में ‘शून्य दुर्घटना’ के लिए सुरक्षा को सर्वोच्च...
भिलाई 4 अगस्त । bhilai ispaat : भिलाई इस्पात संयंत्र की अग्रणी उत्पादन इकाई बार एवं रॉड मिल में कैपिटल रिपेयर के शुभारंभ...














