बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की हर बात निराली है। वह अपने काम को जिस तरह से मैनेज करने हैं वो वाकई काबिले तारीफ है और उनकी यही बात उन्हें औरों से अलग करती है। यही नहीं आमिर अपनी पर्सरल और प्रोफेशनल लाइफ को भी अच्छे से मेंटेन करना जानते हैं। आमिर हमेशा से ही सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहे हैं। वहीं हाल ही में अपनी फिल्म की वजह से उन्होंने पूरी तरह से कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक भी ले लिया है। यही नहीं आमिर लाइम लाइट में कम ही नजर आते हैं मगर उनके फैंस को भी पता है कि उनकी अपीयरेंस की वैल्यू क्या है। वहीं हाल ही में आमिर को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा था। आमिर खान हमेशा ही अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। वह कभी लंबी दाढ़ी में नजर आते हैं तो कभी वे अपने बाल छोटे कर लेते हैं। वहीं एक बार फिर वह अपने नए लुक को लेकर काफी चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में एक्टर को बांद्रा के एक डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्हें पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद करने का मौका हाथ से जाने नहीं दिया। उनके इन नए लुक का वीडियो बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सकते हैं कि उनका लुक इनता चेंज है कि उन्हें पहली नजर में पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। इस दौरान एक्टर केजुअल लुक में नजर आए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आमिर के बाल काफी छोटे हैं। वहीं उन्होंने मास्क से चेहरा कवर कर रखा था। लुक की बात करें तो एक्टर व्हाइट टी-शर्ट में थे। इसके साथ ही उन्होंने लाल रंग के बरमुडा शॉट्स भी पहने हुए थे। आमिर को देखते ही पैपराजी ने उन्हें घर लिया और कार में बैठने से पहले उनका वीडियो बनया। बता दें कि आमिर खान को लॉकडाउन फेज के काफी समय बाद देखा गया है। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आमिर के लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म में वे सरदार के रोल में नजर आएंगे। वहीं इस मूवी में उनके साथ एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी लीड रोल प्ले कर रही हैं। ये फिल्म टॉम हैंक्स की सुपरहिट फिल्म ‘द फॉरेस्ट गंप’ का आॅफिशियल रीमेक है।
RECENT NEWS
श्रीमद्भागवत कथा समाज को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री...
रायपुर, 12 जुलाई 2026: CM Sai attended Shrimad Bhagwat Katha: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम...
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किसानों को वितरित किए शेयर प्रमाण पत्र
रायपुर, 12 जुलाई 2026: Deputy CM Sharma given share certificates to farmers: भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना से जुड़े 4 हजार 691 गन्ना उत्पादक...
शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों...
रायपुर, 11 जुलाई 2026: Shala Pravesh Utsav: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, उदयपुर में आयोजित...
विशेष लेख : राजस्व सुधारों की नई इबारत लिखता छत्तीसगढ़ ‘ऑटो म्यूटेशन’ और ‘ऑटो...
रायपुर 11 जुलाई । rajasv sudharon : सुशासन के नए डिजिटल युग में राजस्व प्रशासन अब फाइलों और लंबित प्रकरणों के पारंपरिक चक्रव्यूह से...
आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर 11 जुलाई 29th installment of Mahtari Vandan Yojana: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन...
















