आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित सहायता एवं जानकारी हेतु दूरभाष नंबर 07853-220291 पर कर सकते हैं संपर्क

बीजापुर 

राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में मानसून 2022 के लिए जिला स्तर तथा तहसील स्तर पर आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिला स्तरीय आपदा नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 07853-220291 है और नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर  हेमेन्द्र भूआर्य का मोबाईल नम्बर 93999-52311 है। तहसील बीजापुर के नियंत्रण कक्ष नोडल अधिकारी तहसीलदार  डीआर ध्रुव का मोबाईल नम्बर 93433-25429 है।

वहीं तहसील भैरमगढ़ के नियंत्रण कक्ष नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार  जुगल किशोर पटेल का मोबाईल नम्बर 93003-50093 है। इसी तरह तहसील भोपालपटनम के कंट्रोल रूम नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार  सूर्यकांत का मोबाईल नंबर 94791-08608 है। वहीं उसूर तहसील के नियंत्रण कक्ष नोडल अधिकारी श्री नायब तहसीलदार मोहन लाल साहू का मोबाईल नंबर 89668-50356 है।

इसी तरह तहसील गंगालूर के कंट्रोल रूम नोडल अधिकारी तहसीलदार श्री डीआर ध्रुव का मोबाईल नम्बर 93433-25429 है और तहसील कुटरू के नियंत्रण कक्ष नोडल अधिकारी प्रभारी तहसीलदार  फणेश्वर सोम का मोबाईल नम्बर 97706-09423 है। प्राकृतिक आपदा के दौरान जनसाधारण सहायता एवं जानकारी हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम तथा संबन्धित तहसील के नोडल अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here