बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने शादी करने से पहले ही 1995 में पूजा और छाया नाम की दो बेटियों को गोद लिया था। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 22 साल थी। रवीना कानूनी तौर पर सिर्फ 22 साल में मां बन गई थी। गोद लेते समय उनकी बड़ी बेटी की उम्र 11 साल थी। वो अपनी बेटी से महज 11 साल ही बड़ी हैं। आज के समय में रवीना की दोनों बेटियां मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। 46 साल की रवीना अब नानी भी बन चुकी हैं। रवीना की बेटी छाया का एक बेटा है। हाल ही में रवीना टंडन ने एक अंग्रेजी वेबसाइट से इंटरव्यू में अपने नानी बनने और अन्य चीजों पर बात की। उन्होंने कहा वैसे जब भी नानी शब्द आता है, तो दिमाग में यही छवि उभरती है कि आप 70-80 साल के हैं। जब मैं अपनी लड़कियों को लेकर आई थी, तब मैं 22 साल की थी और मेरी बड़ी बेटी छाया 11 की। इसलिए वो मेरे लिए एक दोस्त की तरह है। हां रिश्ते में मैं उसकी मां और उसके बच्चों की नानी हूं। पूजा और छाया को गोद लेने का फैसला रवीना ने खुद लिया था। उन्होंने 1994 में ही इस बारे में सोचना शुरू कर दिया था। उस समय उनकी फिल्म ‘मोहरा’ रिलीज नहीं हुई थी। रवीना और उनकी मां अक्सर वीकेंड पर आशा सदन जाते थे। यह एक अनाथालय है। यहां उन्होंने देखा कि बच्चियों के गार्जियन उनका ठीक से खयाल नहीं रखते थे। इसके बाद वो छाया और पूजा को अपने साथ घर ले आईं। शुरूआत में बहुत से लोगों ने नेगेटिव बातें की थीं। रवीना ने किसी की नहीं सुनी। उनके पति और ससुराल वालों ने भी पूजा और छाया को भरपूर प्यार दिया। आज दोनों बेटियों की शादी हो गई है और वो नानी भी बन गई हैं। रवीना ने पूजा को अच्छी परवरिश और शिक्षा दी, जिसकी वजह से आज वो इवेंट डिजाइनर हैं। वहीं छाया एक एयर होस्टेस हैं। साल 2004 में रवीना ने बिजनसमैन और डिस्ट्रिब्यूटर अनिल थडानी से शादी की। रवीना ने 2005 में बेटी राशा और 2008 में बेटे रणबीरवर्धन को जन्म दिया। रवीना ने साल 1991 में सलमान खान के अपोजिट फिल्म ‘पत्थर के फूल’ से बॉलीवुड में डेब्?यू किया था। इसके बाद उन्होंने 1994 में ‘मोहरा’, ‘दिलवाले’ और ‘लाडला’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को सराहा गया।
RECENT NEWS
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को बंद रहेंगी प्रदेश की सभी मदिरा दुकानें
रायपुर, 3 सितंबर । shrikrishna janmashtami : राज्य शासन ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर शुक्रवार को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में ‘शुष्क दिवस’...
रायपुर-दुर्ग सेक्शन में 06 से 12 सितंबर तक 11 मेमू पैसेंजर का ‘C’ एवं...
रायपुर; 3 सितम्बर । raipur durg section : संरक्षा एवं आवश्यक अधोसंरचना कार्यों को ध्यान में रखते हुए रायपुर रेल मंडल के रायपुर-दुर्ग सेक्शन...
गणेश पंडालों की सुरक्षा से लेकर विसर्जन तक, रायपुर पुलिस ने तय किए सुरक्षा...
रायपुर; 2 सितम्बर । ganesh pandalon : गणेश उत्सव के दौरान शहर में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से...
गांजा-शराब के अवैध कारोबार पर तिल्दा-नेवरा पुलिस का शिकंजा, 2.555 किलो गांजा व 86...
रायपुर, 2 सितंबर । ganja sharab : जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के...
विजय शंकर दुबे ने संभाली एनटीपीसी सीपत की कमान;30 वर्षों का अनुभव
बिलासपुर, 2 सितंबर । vijay shankar dubey : एनटीपीसी सीपत में विजय शंकर दुबे मुख्य महाप्रबंधक ने 1 सितंबर से एनटीपीसी सीपत के परियोजना...














