अनियमित कर्मचारियों का प्रांतव्यापी धरना-सदन में भी नियमितिकरण की गूंज

रायपुर

छत्तीसगढ़ अनियमित संयुक्त कर्मचारी महासंध के आव्हान पर बजट सत्र में सरकार का ध्यान आकृष्ट करने हेतु 8 मार्च मंगलवार को बूढ़ातालाब धरना स्थल पर हजारों अनियमित कर्मचारियों ने धरना दिया तथा धुटने के बल सप्रे शाला तक मार्च कर, सरकार के प्रतिकात्मक धुटने टेकने का संदेश दिया।

धरना स्थल पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह, प्रतिपक्ष के नेता डाॅ. धरमलाल कौशिक, महिला मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी समर्थन में पहुंचे। आंदोलन का नेतृत्व गोपाल प्रसाद साहू, रवि गढ़पाले, अनिल देवाॅगन, आदि नेताओं ने किया। आंदोलनकारियों की सभा को प्रांताध्यक्ष विजय कुमार झा, ने संबोधित किया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष अजय तिवारी, महामंत्री उमेश मुदलियार, संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांतीय सचिव सी.एल.दुबे, सुरेन्द्र त्रिपाठी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here