बॉलीवुड सितारों को प्रॉपर्टी में इनवेस्ट करना सबसे सेफ रास्ता लगता है। तभी तो इन सितारों की घर खरीदने की खबर आए दिन आती रहती है। हाल ही में एक खबर सामने आई है कि अजय देवगन ने हाल ही में एक आलीशान घर खरीदा है और उसके लिए बहुत बड़ा लोन भी लिया है। अजय देवगन ने हाल ही में मुंबई के जुहू में एक आलीशान बंगला खरीदा है। जिसकी कीमत 47.5 करोड़ है। यह बंगला उनके घर शिवशक्ति से ज्यादा दूर नहीं है। अजय का ये नया बंगला 474.4 वर्ग मीटर में फैला है जिसे उन्होंने अपनी मां के नाम वीना विरेंद्र देवगन पर ट्रांसफर किया है। खबर है कि इस घर के लिए अजय ने 18.75 यानी लगभग 19 करोड़ का लोन लिया है। मनी कंट्रोल की वेबसाइट के अनुसार, अजय देवगन ने यह बंगला दिसंबर 2020 में ही खरीद लिया था, जबकि घर का लोन इसी साल अप्रैल में लिया गया है। बंगले को भावेश बालकृष्ण वालिया ने बेचा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन आखिरी बार 2020 में फिल्म तानाजी में नजर आए थे। अजय की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। ‘तानाजी’ ने बॉक्स आॅफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। फिल्म में अजय के साथ पत्नी काजोल के अलावा सैफ अली खान, शरद केलकर अहम रोल में नजर आए थे। इसके अलावा अजय जल्द ही फिल्म ‘सूर्यवंशी’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में कैमियो करते दिखाई देंगे। फिलहाल अजय के पास फिल्म ‘आरआरआर’ के अलावा ‘भुज’, ‘मैदान’, ‘थैंक गॉड’ और ‘मेडे’ जैसी फिल्में हैं।
RECENT NEWS
“आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच...
बिलासपुर, 07 अक्टूबर: Ideathon 2026: कोडविद्या इंडिया प्रा. लि. द्वारा साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के सहयोग से बुधवार को वसंत विहार स्थित डीएवी...
फ़िल्म, आस्था और बाजार: आस्था से बाजार तक: बदलते सिनेमा की कहानी
आलेख :07 अक्टूबर: Film Aastha aur Bazar: फिल्म हनुमान अंश की कमाई की चर्चा पुरे देश में हो रही है, इस फिल्म ने यह...
सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री...
रायपुर, 07 अक्टूबर: Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकार के मुखिया के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के...
‘नमो सेवा गाथा’ लाइट एंड साउंड शो में जीवंत हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की...
रायपुर, 7 अक्टूबर: Namo Seva Gatha: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के...
उत्तराखंड में भूकंप से दहशत, दिल्ली-एनसीआर में भी हिली धरती, 4.9 रही तीव्रता
नई दिल्ली: Big Earthquake at Uttarakhand: उत्तराखंड से लेकर दिल्ली-NCR और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस...















