बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन भी जल्दी ही ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। वो रुद्रा नाम की इस हाईली एंटीसीपेटेड वेब सीरिज में नजर आने वाले हैं। ये वेब सीरिज डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज होनी है। ये एक जबरदस्त साइकोलोजिकल क्राइम थ्रिलर ड्रामा है। जो ब्रिटिश वेब सीरीज लूथर की हिंदी रीमेक है। अजय देवगन की इस वेब सीरीज को फरारी की सवारी और वेंटिलेटर फेम राजेश मापुसकर डायरेक्ट करेंगे। ये वेब सीरीज समीर नायर अपने प्रोडक्शन बैनर एपलॉस एंटरटेनमेंट और बीबीसी स्टूडियोज इंडिया के साथ मिलकर बनाने वाले हैं। दिलचस्प बात ये है कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद ट्रैक पर लौटती मायानगरी के साथ ही अजय देवगन ने इस वेब सीरीज की शूटिंग के लिए कमर कस ली है। एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल पीपिंगमून की एक रिपोर्ट की मानें तो एक्टर अजय देवगन फिल्म के लिए इसी महीने यानि 21 जून से शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस वेब सीरीज में अजय देवगन के अपोजिट साउथ फिल्म अदाकारा राशी खन्ना नजर आने वाली है। इसके साथ ही ये राशी खन्ना की दूसरी वेब सीरीज होगी। इससे पहले वो द फैमिली मैन 2 निर्देशक राज एंड डीके की अगली वेब सीरीज में नजर आने वाली है। इस वेब सीरीज में राशी खन्ना के अपोजिट लीड स्टार शाहिद कपूर हैं। इसके अलावा इस वेब शो में तमिल स्टार विजय सेतुपति भी नजर आने वाले हैं। जिसकी वजह से वेब शो को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट अभी से ही सांतवे आसमान पर है। इस वेब शो की शूटिंग का एक शिड्यूल पूरा भी हो चुका है। इस बीच अजय देवगन इस वेब शो के अलावा अपने निर्देशन में बनने वाली फिल्म मेडे को लेकर भी बिजी हैं। वो इस फिल्म की शूटिंग जून महीने में ही पूरा करने की कोशिश में है। जिसके बाद फिल्म स्टार इंद्र कुमार की कॉमेडी फिल्म थैंक गॉड को भी शुरू करेंगे। इन फिल्मों के अलावा अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म आरआरआर पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं। जिसकी नई रिलीज डेट का ऐलान होना अभी बाकी है। तो उनकी फिल्म मैदान भी सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज का मुंह ताक रही है।
RECENT NEWS
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, ड्राइवर समेत दो लोग घायल; सलमान खान को धमकी देने...
मुंबई, 18 अक्टूबर । Firing on Tiger Shroff: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना...
महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91...
रायपुर, 18 अक्टूबर: New Pull on Moran Nadi: जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने आज नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को एक बड़ी...
Reports of Plans to Sell Bhilai Steel Plant False and Misleading
Raipur, October 18: Fact Check: Misleading Report about BSP: Bhilai Steel Plant (BSP) has termed reports circulating on social media and in some print...
आज रविवार को रात्रि निशा पूजा एवं कल सोमवार को हवन-वायुमंडल में स्वाहा स्वाहा...
रायपुर। 18 अक्टूबर: Nisha Pooja aur Havan at Mahamaya Mandir: छत्तीसगढ़ राज्य सहित पूरे देश में नवरात्रि पर्व, व्रत उपवास 11 अक्टूबर से निरंतर...
मुख्यमंत्री साय ने ‘शौर्यांजलि : बस्तर के नायकों को समर्पित’ कार्यक्रम में अमर शहीदों...
रायपुर, 17 अक्टूबर: Shauryanjali: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि बस्तर की धरती पर शांति की स्थापना और आने वाली पीढ़ियों के...
















