नई दिल्ली
कारगिल द्रास इलाके की जामिया मस्जिद में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। सेना, पुलिस और फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने की वजह से मस्जिद को भारी नुकसान पहुंचा है। सोशल मीडिया पर इस मस्जिद में लगी इस आग का वीडियो खूब चल रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है कि मस्जिद धूं-धूंकर जल रही है और उसमें से आग की लपटें निकल रही हैं। आग को बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पा लिया गया है।
A massive fire completely damaged Jamia Masjid in Drass area of Kargil. The fire was later doused with the help of Army, Police and Fire and Emergency department, however, it caused massive damage to the Masjid. pic.twitter.com/898bUbYdik
— ANI (@ANI) November 16, 2022
इस मामले में लोकल लोग सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रहे हैं। हालांकि अभी तक आग किस वजह से लगी, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। खबर लिखे जाने तक किसी की मौत की खबर नहीं है।